इंदौर में गौरवशाली झिलमिलाती झांकियों का कारवां शुरू, सौ साल से अधिक पुरानी ऐतिहासिक परंपरा यहां देखें लाइव
अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार को एकबार फिर 103 वर्ष से चली आ रही इंदौर की गौरवशाली झिलमिलाती झांकियों की परंपरा का निर्वहन शुरू हो गया है। इस वर्ष भी खजरा...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 07:20:16 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 08:00:37 PM (IST)
इंदौर में शुरू हुआ झिलमिलाती झांकियों का कारवां। (नईदुनिया)HighLights
- अनंत चतुर्दशी पर 103 वर्ष से चली आ रही इंदौर की गौरवशाली झिलमिलाती झांकियों की परंपरा का निर्वहन
- झांकियां दोपहर से ही निर्धारित क्रम में लगना शुरू हो गई
- शाम छह बजते ही चल समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार को एकबार फिर 103 वर्ष से चली आ रही इंदौर की गौरवशाली झिलमिलाती झांकियों की परंपरा का निर्वहन शुरू हो गया है। इस वर्ष भी खजराना गणेश, मालवा मिल, हुकुमचंद मिल, राजकुमार, स्वदेशी, कल्याण मिल, होप टेक्सटाइल्स के साथ ही नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण की झांकियां निकल रही हैं।
![naidunia_image]()
झांकियां दोपहर से ही निर्धारित क्रम में लगना शुरू हो गई। शाम छह बजते ही चल समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ। हजारों-लाखों लोग इस रतजगा में सहभागी बन रहे हैं। झांकी कलाकारों के अनुसार अब इंटरनेट मीडिया के जमाने में चुनौती सिर्फ स्थानीय स्तर तक नहीं बल्कि देश- दुनिया के साथ है। इसके चलते एआई, थ्रीडी, हाइड्रोलिक के साथ विशेष विद्युत प्रभाव के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तमाल किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने आरती उतारकर भगवान खजराना गणेश की झांकी के साथ इस पारंपरिक चल समारोह का शुभारंभ किया।
![naidunia_image]()
प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजा कर झांकियों के चल समारोह का शुभारंभ किया। -नईदुनिया
झांकियों का क्रम
1 खजराना गणेश मंदिर
2 श्री शास्त्री कार्नर नवयुक मण्डल
3 इंदौर विकास प्राधिकरण
4 नगर निगम
5 होप टेक्सटाईल
6 कल्याण मिल
7 मालवा मिल
8 हुकुचंद मिल
9. स्वदेशी मिल
10 राजकुमार मिल
11 स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी
यह है खास
- 103 साल से जारी समूह के रूप में झांकी की परंपरा।
- 26 से अधिक अलग-अलग विषय पर बनी झांकियां।
- 6 मिलों के साथ ही विभिन्न संस्था और संगठन भी बने भागीदार।
- 300 से अधिक कारीगरों ने 2 माह में निर्माण कार्य किया।
- 90 से अधिक अखाड़े भी शामिल होंगे।
- 6.5 किलोमीटर मार्ग पर रतजगा होगा।
यह भी पढ़ें- एक ही पंडाल में 3 धाम! भोपाल में बन रही 35 लाख की झांकी, 80 फीट के पहाड़ पर होंगे भोलेनाथ के दर्शन…नीम करोली बाबा भी विराजेंगे