• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

दिल्ली व लखनऊ की मेट्रो से भी महंगा है इंदौर की मेट्रो का सफर

लखनऊ मेट्रो में इतने ही स्टेशन की दूरी तय करने पर यात्रियों काें 50 रुपये देना पड़ते है। वही दूरी के हिसाब से किराए का आंकलन करने तो इंदौर में जहां 17 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले पर 80 रुपये का शुल्क देना होगा।

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 09 Jun 2026 09:53:14 AM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2026 10:06:08 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दिल्ली व लखनऊ की मेट्रो से भी महंगा है इंदौर की मेट्रो का सफर
इंदौर में मेट्रो का सफर महंगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 17 किलोमीटर दूरी में बने 16 मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों का सफर शुरू होने वाला है
  2. इस दूरी को तय करने के लिए शहरवासियों को 80 रुपये किराया देना होगा
  3. इंदौर व भोपाल मेट्रो के लिए निर्धारित दरे दिल्ली व लखनऊ मेट्रो से भी ज्यादा है

उदय प्रताप सिंह, नईदुनिया, इंदौर। इंदौर में 18 जून से सुपर कॉरिडोर के गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे स्थित मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन तक 17 किलोमीटर दूरी में बने 16 मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों का सफर शुरू होने वाला है। इस दूरी को तय करने के लिए शहरवासियों को 80 रुपये किराया देना होगा।

इंदौर व भोपाल मेट्रो के लिए निर्धारित दरे दिल्ली व लखनऊ मेट्रो से भी ज्यादा है। इस वजह से अन्य मेट्रो के मुकाबले शहरवासियों को मेट्रो के सफर के लिए ज्यादा राशि देना होगी। इंदौर मेट्रो में 15 स्टेशन की दूरी करने पर जहां यात्रियों को 80 रुपये शुल्क देना है।


वही लखनऊ मेट्रो में इतने ही स्टेशन की दूरी तय करने पर यात्रियों काें 50 रुपये देना पड़ते है। वही दूरी के हिसाब से किराए का आंकलन करने तो इंदौर में जहां 17 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले पर 80 रुपये का शुल्क देना होगा। वही दिल्ली मेट्रो में यह दूरी यात्री इंदौर के किराए से आधे फेयर में यानि 42 रुपये में तय कर रहे है। किराए की इस विसंगति पर मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि किराया पूर्व में फिक्स किया जा चुका है। यात्रियों की संख्या के आंकलन व मेट्रो का किराया निर्धारण करने वाली कमेटी इस पर भविष्य में निर्णय लेगी।

सैप्ट व एडीबी की टीम की स्टडी : बस से डेढ़ घंटे का सफर 30 मिनट में मेट्रो से होगा पूरा

सेप्ट यूनिवर्सिटी व एशियन डेवलपमेंट बैंक की टीम ने पूर्व में इंदौर में मेट्रो के सफर करने वाले व बस में सफर करने वाले यात्रियों का तुल्नात्मक स्टडी की थी। इसमें यह अाया था कि सिटी बस से रेडिसन ने एयरपोर्ट तक दूरी तय करने यात्री को एक से डेढ़ घंटे का समय लगेगा। वही मेट्रो से यह सफर 30 मिनट है। इस वजह से मेट्रो सिटी बस के मुकाबले कम समय में लोगों को गंतव्य तक पहुचाएंगी।

बस में 30 तो मेट्रो में देना होंगे 80 रुपये

सिटी बस प्रबंधन द्वारा अभी रेडिसन चौराहे से गांधी नगर मेट्रो स्टेशन के समीप मौजूद चौराहे तक चार सिटी बसे संचालित की जाती है। इस दूरी को बस से तय करने पर अभी 30 रुपये देना होते है। वही मेट्रो से इस दूरी को तय करने में 80 रुपये देना होंगे।

खजराना व एयरपोर्ट तक जाने के लिए फीडर बसों का करना होगा इंतजाम

शनिवार को शुभारंभ के बाद 6 सितंबर से मेट्रो को गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन तक चलेगी। यदि रेडिसन चौराहे से खजराना तक मेट्रो के कनेक्ट करते हुए बस चलाई जाएगी तो लोग इसका ज्यादा उपयोग करेंगे। वही गांधी नगर स्टेशन से एयरपोर्ट, गांधी नगर व कालानी नगर व छोटा बांगड़दा के लिए भी फीडर बस चलानी होगी।

naidunia_image

हमने लखनऊ मेट्रो का फेयर मॉडल अपनाया है

हमने लखनऊ मेट्रो का फेयर मॉडल अपनाया है। इंदौर मेट्रो का फिक्स फेयर तय हो गया है। भविष्य में किराया निर्धारण करने वाली कमेटी आंकलन कर किराए का निर्धारण कर सकेगी। - एस कृष्ण चैतन्य, एमडी मेट्रो

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक और हेरिटेज इमारतों के बीच की दूरी का किया सर्वे

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।