• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बालकनी से गिरा तीन साल का मासूम, दर-दर भटकते रहे परिजन लेकिन नहीं मिला इलाज, हुई मौत

घटना शिवनगर में गुरुवार सुबह 11 बजे की है। तीन वर्षीय रियांश पहली मंजिल स्थित बालकनी में खेल रहा था। रियांश की बड़ी बहन काम से कमरे में चली गई। रियांश...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 25 Jul 2025 09:02:34 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Jul 2025 09:02:33 PM (IST)
बालकनी से गिरा तीन साल का मासूम, दर-दर भटकते रहे परिजन लेकिन नहीं मिला इलाज, हुई मौत
बालकनी से गिरा तीन साल का मासूम, हुई मौत। (सांकेतिक तस्वीर)

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आजाद नगर में तीन वर्षीय बच्चे की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। वह बहन के साथ खेल रहा था। घायल बच्चे को लेकर परिवार अस्पताल-अस्पताल भटकता रहा। तीन अस्पतालों ने लौटा दिया, अंत में एमवाय अस्पताल पहुंचे और बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चा मन्नतों के बाद पैदा हुआ था, इस हादसे के बाद से परिवार सदमे में है।

बालकनी से खेलते वक्त गिरा बच्चा

घटना शिवनगर (मूसाखेड़ी) में गुरुवार सुबह 11 बजे की है। तीन वर्षीय रियांश पहली मंजिल स्थित बालकनी में खेल रहा था। रियांश की बड़ी बहन काम से कमरे में चली गई। रियांश का संतुलन बिगड़ गया और धड़ाम से नीचे जा गिरा। आवाज सुनकर लोग दौड़े और परिवार को बुलाया। रियांश के पिता अनिल कासलीवाल घायल है। कुछ दिनों पूर्व उनका भी एक्सिडेंट हो गया था।


ये भी पढ़ें- Love Jihad के आरोपी की रिहाई के लिए पहले पीड़िता को धमकाया, फिर एफिडेविट पर करवाए साइन, 4 पर मामला दर्ज

समय पर इलाज नहीं मिलने हुई मौत

परिवार जन बच्चे को निजी अस्पतालों में ले गए लेकिन उपचार नहीं मिला। इधर उधर भटकने में तीन बज गए। एमवाय अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने उपचार शुरु किया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे से पूरा परिवार सदमें में है। रियांश के लिए मन्नतें की थी। सालों बाद घर में बच्चे ने जन्म लिया था। आजाद नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।