• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर थ्री-लेयर यातायात व्यवस्था रहेगी लागू, दिए दिशा-निर्देश

अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार को आयोजित होने वाले भव्य चल समारोह को लेकर सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा ...और पढ़ें

By Pranay ChouhanEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 10:10:51 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 10:10:51 PM (IST)
इंदौर में अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर थ्री-लेयर यातायात व्यवस्था रहेगी लागू, दिए दिशा-निर्देश
चल समारोह के दौरान डायवर्सन, पार्किंग एवं परिवर्तित मार्ग व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश देते अधिकारी। - सौजन्य, यातायात पुलिस

HighLights

  1. डीसीपी ट्रैफिक ने अधिकारियों को दिए बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश
  2. यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं
  3. अधिकारियों की ब्रीफिंग डीआरपी लाइन चौराहा व राजवाड़ा पर ली गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार को आयोजित होने वाले भव्य चल समारोह को लेकर सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। गुरुवार को डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी द्वारा यातायात प्रबंधन पुलिस के अधिकारियों की ब्रीफिंग डीआरपी लाइन चौराहा व राजवाड़ा पर ली गई। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए दिशा-निर्देशों से अधिकारियों को अवगत कराया गया। चल समारोह के दौरान डायवर्सन, पार्किंग एवं परिवर्तित मार्ग व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए।

थ्री-लेयर यातायात व्यवस्था रहेगी लागू

त्रिपाठी ने अधिकारियों को बताया यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए थ्री-लेयर यातायात व्यवस्था तैयार की है। इसके तहत निर्धारित डायवर्सन पाइंट, पार्किंग स्थल एवं परिवर्तित मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी सेक्टर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में बैरिकेडिंग एवं स्टापर की स्थिति का निरीक्षण कर लें। यातायात बल को ड्यूटी एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में अच्छी तरह ब्रीफ करें।


डायवर्सन पाइंट पर ड्यूटी करते हुए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट करें। किसी भी स्थिति में यातायात का अनावश्यक दबाव या बाधा उत्पन्न न होने दें। पार्किंग स्थलों में वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करें। चल समारोह के मार्ग पर यातायात व्यवस्था को लगातार निगरानी करते रहें।

सभी अधिकारी अपने सेक्टर में लगातार भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करें। किसी भी मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई करते हुए वैकल्पिक मार्ग से यातायात को सुचारु किया जाए। चल समारोह में श्रद्धालुओं, झांकी संचालकों एवं आम नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना यातायात पुलिस की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें व वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें- रतलाम में अनंत चतुर्दशी पर बदलेगा झांकियों का मार्ग, दो बत्ती से शुरू होगा कारवां, 8 हजार पहलवान दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब