• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में अनंत चतुर्दशी पर बदलेगा झांकियों का मार्ग, दो बत्ती से शुरू होगा कारवां, 8 हजार पहलवान दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

सभी अखाड़ों को समीपस्थ स्थान से निर्धारित मार्ग पर प्रवेश करने की व्यवस्था रहेगी। यह निर्णय सकल हिंदू समाज की ओर से नारायणी पैलेस में आयोजित अखाड़ों ए...और पढ़ें

By Jaydeep GurjarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 10:24:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 10:24:05 PM (IST)
रतलाम में अनंत चतुर्दशी पर बदलेगा झांकियों का मार्ग, दो बत्ती से शुरू होगा कारवां, 8 हजार पहलवान दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
रतलाम में अखाड़ों और झिलमिल झांकियों की तैयारी।

HighLights

  1. लोकेंद्र टॉकीज के बजाय दो बत्ती से शुरू होंगी झांकियां
  2. रतलाम में अखाड़ों और झिलमिल झांकियों की तैयारी
  3. 50 से 100 फीट की ऊंचाई पर होगा मलखंभ प्रदर्शन

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकियों और अखाड़ों का मार्ग इस बार बदला रहेगा। सभी अखाड़े और झांकियां दो बत्ती से निकलकर लोकेंद्र टॉकीज, शहर सराय, रानीजी का मंदिर, गणेश देवरी, तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखी पुल, घास बाजार, खेरादी वास, डालूमोदी बाजार और नाहरपुरा होते हुए कॉलेज रोड पहुंचेंगे।

सभी अखाड़ों को समीपस्थ स्थान से निर्धारित मार्ग पर प्रवेश करने की व्यवस्था रहेगी। यह निर्णय सकल हिंदू समाज की ओर से नारायणी पैलेस में आयोजित अखाड़ों एवं स्वागत मंचों के पदाधिकारियों की सामूहिक बैठक में लिया गया। अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले अखाड़ों में पारंपरिक व्यायाम और करतबों के साथ आधुनिक झिलमिल सजावट भी आकर्षण का केंद्र रहती है।


व्यवस्था, अनुशासन और मार्ग में बदलाव पर चर्चा

बैठक में आयोजन की व्यवस्था, अनुशासन और आपसी समन्वय को लेकर चर्चा हुई। अखाड़ा संचालकों और सदस्यों ने नए मार्ग पर सहमति जताई। साथ ही इस वर्ष शहर में अधिक संख्या में स्वागत मंच लगाए जाने पर भी चर्चा हुई, ताकि अखाड़ों और झांकियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया जा सके।

गौरतलब है कि पहले झांकियां लोकेंद्र टॉकीज से शुरू होकर शहर सराय, रानीजी का मंदिर, गणेश देवरी, तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखी पुल, घास बाजार, डालूमोदी बाजार, कॉलेज रोड, नगर निगम तिराहा और छत्री पुल होते हुए झाली तालाब तक जाती थीं। इस बार मार्ग में बदलाव करते हुए शुरुआत दो बत्ती से करने का निर्णय लिया गया है।

6 सितंबर को जेएमडी पैलेस में हुई सकल हिंदू समाज की बैठक में नगर के सभी गणेश पंडालों से मूर्तियों को एक साथ और एक समय पर नगर भ्रमण पर निकालने का निर्णय लिया गया था। बैठक में दस दिवसीय गणेशोत्सव के कार्यक्रम भी तय किए गए थे। अखाड़ों के मार्ग में बदलाव पर भी विचार किया गया था।

दशकों पुरानी परंपरा और अखाड़ों का भव्य प्रदर्शन

शहर में अनंत चतुर्दशी पर कई दशकों से झांकियों और अखाड़ों की परंपरा चली आ रही है। इस अवसर पर 12 से अधिक झिलमिल झांकियों का कारवां निकलता है। विभिन्न व्यायामशालाओं के करीब आठ हजार पहलवान अखाड़ों में शामिल होकर हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत करते हैं। क्रेन के माध्यम से कलाकार 50 से 100 फीट की ऊंचाई पर मलखंभ और अन्य प्रदर्शन भी करते हैं।

यह भी पढ़ें- MP Weather 12th September: 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 38 जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना

इन प्रमुख स्थानों से निकलेंगी झांकियां व अखाड़े

श्री अनंत नारायण मंदिर कोठारी वास, राजेंद्र नगर स्थित बाल हनुमान मंदिर, बाजना बस स्टैंड (गवली मोहल्ला), श्री आदर्श आर युवक हिंद व्यायामशाला, श्री जवाहर व्यायामशाला, श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर पैलेस रोड, श्री सूर्यमुखी हनुमान मंदिर हाट की चौकी, श्री पवनपुत्र व्यायामशाला माणकचौक, श्री महावीर व्यायामशाला माली कुआं, श्री आरोग्य हिंद व्यायामशाला और श्री कार्तिक व्यायामशाला त्रिपोलिया गेट से झांकियां व अखाड़े निकलेंगे।