• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर-मुंबई रेल यात्रियों को सौगात, शुरू हुई नई एसी सुपरफास्ट स्पेशल, अवंतिका एक्सप्रेस पर कम होगा भार

पश्चिम रेलवे ने इंदौर-मुंबई के बीच नई एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर शुरू कर दी है, जो मंगलवार को शाम पांच बजे रवाना हुई।

By Pranay ChouhanEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 21 Apr 2026 07:04:04 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Apr 2026 07:04:04 PM (IST)
इंदौर-मुंबई रेल यात्रियों को सौगात, शुरू हुई नई एसी सुपरफास्ट स्पेशल, अवंतिका एक्सप्रेस पर कम होगा भार
इंदौर से मुंबई के बीच 12-12 फेरे लगाएगी एसी स्पेशल ट्रेन।

HighLights

  1. इंदौर से मुंबई के बीच 12-12 फेरे लगाएगी एसी स्पेशल ट्रेन
  2. शाम 5 बजे इंदौर से रवाना होगी नई सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
  3. मंगलवार और शनिवार को होगी रवानगी, जानें पूरा शेड्यूल

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर से देश के विभिन्न शहरों के बीच रेल सेवाओं में लगातार बदलाव और विस्तार हो रहा है। नई स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत, रूट विस्तार और शेड्यूल परिवर्तन के जरिए रेलवे यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में जुटा है। पश्चिम रेलवे ने इंदौर-मुंबई के बीच नई एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर शुरू कर दी है, जो मंगलवार को शाम पांच बजे रवाना हुई।

अवंतिका और इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में कम होगा यात्री दबाव

तत्काल श्रेणी में थर्ड, सैकंड और फस्ट एसी में सीटें मौजूद नहीं थी। इस ट्रेन के एक बार फिर से शुरू होने से इंदौर-मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस और इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में यात्री दबाव काफी कम हो जाएगा और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ट्रेन सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार को इंदौर से रवाना होगी। वहीं, मुंबई से स्पेशल ट्रेन सोमवार को रवाना हुई, जो मंगलवार को इंदौर पहुंची। फिर इंदौर से शाम पांच बजे इंदौर से रवाना हुई। इसके 45 मिनट बाद इंदौर-मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस रवाना हुई।


12-12 फेरे चलेगी मुंबई सेंट्रल-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल

ट्रेन मुंबई सेंट्रल-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल दोनों दिशाओं में 12-12 फेरे चलेगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा मुंबई सेंट्रल-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल 20 अप्रैल से 29 मई तक मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को रात 11 बजकर 20 मिनट पर प्रस्थान करेगी एवं अगले दिन दोपहर एक बजे इंदौर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- अब घर बैठे UPI से जमा होगा PLI और RPLI का प्रीमियम, डाकघर जाने की जरूरत खत्म, अप्रैल से शुरू हुई सुविधा

ट्रेन का शेड्यूल और स्टॉपेज की जानकारी

इसी प्रकार, इंदौर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल 21 अप्रैल से 30 मई तक इंदौर से प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को शाम पांच बजे प्रस्थान करेगी एवं अगले दिन सुबह सात बजकर 10 मिनट पर मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरिवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम एवं उज्जैन स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन फर्स्ट एसी, सेकंड एसी एवं थर्ड एसी कोच के साथ चलेगी।