• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर इंदौर में महिला ने युवक से ठग लिए 9 लाख रुपये

साइबर ठग ने फॉरेक्स ट्रेडिंग का झांसा देकर एक युवक से 8 लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठग ने एक महिला को जरिया बनाया और युवक से बातचीत करवाई। आरोपितो...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 09:58:57 AM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 09:58:57 AM (IST)
फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर इंदौर में महिला ने युवक से ठग लिए 9 लाख रुपये
महिला ने युवक से ठग लिए 9 लाख रुपये। -एआई इमेज

HighLights

  1. ठग ने एक महिला को जरिया बनाया और युवक से बातचीत करवाई
  2. आरोपितों ने ट्रेडिंग में निवेश का झांसा दिया और रुपये जमा करवाते रहे
  3. चंदन नगर पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : साइबर ठग ने फॉरेक्स ट्रेडिंग का झांसा देकर एक युवक से 8 लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठग ने एक महिला को जरिया बनाया और युवक से बातचीत करवाई। आरोपितों ने ट्रेडिंग में निवेश का झांसा दिया और रुपये जमा करवाते रहे। चंदन नगर पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार धोखाधड़ी की वारदात ताप्ती परिसर (ए-ब्लॉक) निवासी जय कुमार चुन्नीलाल बड़ोनिया के साथ हुई है। जय के अनुसार 5 मार्च को एक महिला का कॉल आया था। महिला ने अंतरराष्ट्रीय शेयर मार्केट में रुपये निवेश करने और मुनाफा लेने का प्रलोभन दिया।


साइबर हेल्प लाइन पर शिकायत कर एफआईआर दर्ज करवाई

जय ने उसकी बातों पर विश्वास किया और महिला ने विभिन्न खातों में 9 बार में आठ लाठ 70 हजार रुपये जमा करवा लिए। मामले में जय ने साइबर हेल्प लाइन पर शिकायत की और गुरुवार को एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार रुपये हिंदूस ट्रेडर्स ,एम इंटरप्राइजेस,कलिता इंटरप्राइजेस सहित अलग अलग फर्मों में बैंक आफ इंडिया, बंधन बैंक और एयू स्माल फायनेंस में जमा हुए है।

एक अन्य धोखाधडी का मामला राजेंद्र नगर थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार साइबर ठग ने राज रानीनगर निवासी करण कोटिया द्वारा शिकायत की है। करण के मुताबिक ठग ने उसकी पत्नी मनीषा के खाते से 51 हजार रुपये निकाले है।

बुजुर्ग व्यापारी पर हमला,अवैध वसूली का आरोप, दो पर केस

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में बुजुर्ग व्यापारी पर दो आरोपितों ने हमला कर दिया। व्यापारी की शिकायत पर दो के विरुद्ध नामजद एफआइआर दर्ज की है। व्यापारी अस्पातल में भर्ती है। आरोपितों पर अवैध वसूली की धारा में कायमी की गई है।पुलिस के अनुसार घटना सम्राट अशोकनगर की है।

65 वर्षीय रमा गर्ग द्वारा आरोपित नरेंद्र मेहता और पुलकित मेहता निवासी मंडी प्रांगण धार के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। रमा के अनुसार आरोपितों ने पति कैलाश गर्ग के साथ मारपीट कर दी। रमा के अनुसार आरोपितों ने व्यापार करने के बदले में 50 हजार रुपयों की मांग की थी। आरोपितों के साथ दो अन्य आरोपित भी थे। कैलाश को सड़क पर पटक दिया और डंडे से हमला भी किया।

यह भी पढ़ें- बैंक में बंधक दुकान चुपचाप बेचकर हड़पे 21 लाख रुपये, साइबर ठगी और धोखाधड़ी के मामलों में दो शातिर बिलासपुर में गिरफ्तार