• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

Indore के होटल में युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले प्रेमिका से किया वीडियो कॉल

MP Crime News: पुलिस के अनुसार, आर्यन घर से यह कहकर निकला था कि वह गरबा देखने जा रहा है। लेकिन इसके बजाय वह मयूरश्री होटल पहुंचा और वहां एक कमरा लेकर ...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 28 Sep 2025 10:25:19 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Sep 2025 10:25:19 PM (IST)
Indore के होटल में युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले प्रेमिका से किया वीडियो कॉल
Indore के होटल में युवक ने की आत्महत्या।

HighLights

  1. प्रेमिका को वीडियो कॉल कर युवक ने होटल में फांसी लगाई
  2. होटल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त
  3. क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से उसका चल रहा था प्रेम प्रसंग

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। साहूनगर निवासी 21 वर्षीय युवक आर्यन चौहान ने शनिवार को होटल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना ने न केवल परिजनों बल्कि पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, आर्यन घर से यह कहकर निकला था कि वह गरबा देखने जा रहा है। लेकिन इसके बजाय वह मयूरश्री होटल पहुंचा और वहां एक कमरा लेकर रुक गया। दो दिन तक वहीं ठहरने के बाद शनिवार को उसने यह कदम उठाया।


आत्म हत्या से पहले किया था वीडियो कॉल

आत्महत्या से कुछ समय पहले आर्यन ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल किया। बताया जा रहा है कि विजयनगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। आर्यन उससे शादी करना चाहता था, लेकिन रिश्ते में अनबन बढ़ गई थी। वीडियो कॉल पर आखिरी बार बातचीत के बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी।

यही नहीं, मरने से पहले आर्यन ने युवती के पिता को भी कई संदेश भेजे। इन संदेशों में उसने युवती पर धोखा देने और अपने स्वार्थ के लिए उसका इस्तेमाल करने के गंभीर आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें- इंदौरवासियों के लिए खुशखबरी, अगले एक महीने में 60 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। हीरानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल स्वजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस युवती और उसके परिवार से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।