
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अहमदाबाद-इंदौर हाईवे पर अमझेरा फाटे के पास धनतेरस की एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों धन तेरस पर बाइक खरीदने आए थे। स्वजन का आरोप है कि निर्माण स्थल पर मार्ग परिवर्तन की सूचना देने वाला संकेतक नहीं लगाया गया था।
जानकारी के अनुसार ननसूद डोडियार अपने साले मुकेश के साथ शुक्रवार को नई खरीदने इंदौर आया था। ननसूद और मुकेश बाइक से कुंदनपुर झाबुआ जा रहे थे। सरपंच ननू के मुताबिक रास्ते में उनके आगे एक ट्रक चल रहा था। अमझेरा फाटे के पास निर्माणाधीन ब्रिज के नजदीक हादसा हो गया। दुर्घटना में ननसूद की मौत हो गई और मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी सरपंच ननू के अनुसार निर्माण स्थल पर मार्ग परिवर्तन के संबंध में कोई संकेतक नहीं था। उनका आरोप है कि संकेतक नहीं होने के कारण हादसा हुआ। अन्नपूर्णा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल मुकेश की हालत गंभीर बताई गई है।
इंदौर। बदनावर के पास पहाड़ी इलाके से कम दाम में गांजा खरीदकर इंदौर में महंगे दामों पर बेचने के आरोप में कनाड़िया पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 किलो 87 ग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक जब्त की है।
पुलिस के मुताबिक आरोपितों की पहचान रोहित चौहान निवासी ग्राम बिछुआ जिला देवास और मुकेश भाबर निवासी ग्राम निंदवानिया बदनावर जिला धार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6.087 किलोग्राम गांजा जब्त किया। zजिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है।
इसके अलावा गांजे के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बजाज पल्सर बाइक (एमपी 09 एयू 0648) भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और अपने महंगे शौक व नशे की लत पूरी करने के लिए गांजा की सप्लाई करते थे।
यह भी पढ़ें- डबरा में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौके पर मौत