डबरा में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौके पर मौत
कालिंद्री सरोवर के पास रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चाचा भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 09:32:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 09:33:16 PM (IST)
धनतेरस पर दर्दनाक हादसा, नईदुनियाHighLights
- धनतेरस पर दर्दनाक हादसा
- डबरा में चाचा-भजीते की मौत
- वाहन ने बाइक में मारी टक्कर
नईदुनिया न्यूज,डबरा। पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कालिंद्री सरोवर के पास रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चाचा भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, नवाब पुत्र लक्ष्मण खटीक उम्र 28 साल निवासी इकौना, राज पुत्र दामोदर खटीक उम्र 8 वर्ष निवासी ईकोना जो रिश्ते में चाचा भतीजे हैं अपने गांव से चलकर पिछोर आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चाचा भतीजे ट्राली के नीचे आ गए, मौके पर दोनों की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पिछोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शव पीएम हाउस भिजवाकर ट्रैक्टर ट्राली को पड़कर पिछोर थाने में रखवा दिया।
घटना की जानकारी लगने पर मृतक के स्वजन पिछोर थाने पहुंचे और आरोपित पर कार्रवाई और उसे पकड़ने की मांग करन हंगामा करने लगे और थाने के सामने जाम लगा दिया। मौके पर डबरा एसडीओपी और पिछोर तहसीलदार द्वारा स्वजन को आश्वासन दिया कि पुलिस पार्टी को भेज दिया है तुरंत उसे पर कार्रवाई होगी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा, तब हंगामा शांत हुआ।
परिवार में इकलौता चिराग था राज
मृतक भतीजा राज उम्र 8 वर्ष अपने परिवार में इकलौता चिराग था जिसकी जानकारी लगने पर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हुआ। राज अपने चाचा के साथ में मोटरसाइकिल पर जबरदस्ती बैठकर आया था पिछोर दीपावली की सौदा लेने और रास्ते में उसकी मौत हो गई।
खबर लगने से गांव में छाया मातम और ग्रामीणों में आक्रोश
पिछोर कालंद्री सरोवर के पास एक्सीडेंट में मृत हुए नवाब पुत्र लक्ष्मण सिंह खटीक की शादी लगभग चार माह पहले ही हुई थी घटना की जानकारी लगने पर पत्नी और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हुआ और दो घटनाओं की जानकारी लगने पर इकौना गांव में मातम छाया हुआ है।
आक्रोशित भीड़ ने थाने के सामने लगाया जाम
पिछोर में एक्सीडेंट से चाचा भतीजी की मौत हुई है जानकारी लगने पर परिजन और भीड़ द्वारा थाने के सामने जाम लगा दिया है उनकी मांग है कि आरोपियों को तुरंत पकड़ कर लाओ, और पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप के जो ट्रैक्टर ने एक्सीडेंट किया था वह बगैर रायल्टी का है इसकी रायल्टी चेक की जाए। पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए कि पुलिस के संरक्षण में रेत का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है।