इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट : अबूधाबी की कंपनी मध्य प्रदेश में 22 हजार करोड़ का करेगी निवेश
डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर व डेटा सेंटर तैयार करने वाली आबूधाबी की कंपनी सीएमपी इन्वेस्ट प्रदेश में लगभग 22,197 करोड़ के निवेश प्रस्ताव देगी। कंपनी के प्र...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 23 Oct 2026 09:28:19 AM (IST)Updated Date: Fri, 23 Oct 2026 09:28:19 AM (IST)
इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट की तैयारी पूरी हो चुकी है। -नईदुनियाHighLights
- 21 प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री के साथ होगी वन टू वन बैठकें
- समिट में पांच प्रमुख संस्थानों के साथ होंगे एमओयू
- आईटी पार्क-4 में सात कंपनियों को एलओआई
उदय प्रताप सिंह, नईदुनिया, इंदौर : डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर व डेटा सेंटर तैयार करने वाली आबूधाबी की कंपनी सीएमपी इन्वेस्ट प्रदेश में लगभग 22,197 करोड़ के निवेश प्रस्ताव देगी। कंपनी के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रुप से मिलकर अपने निवेश प्रस्ताव देंगे। इनके अलावा साइटैक आरई, सिफ़ी टेक्नोलाजीज़, एनार ग्रुप एवं जेएलएल के साथ डेटा सेंटर एवं अवसंरचना पर चर्चा होगी।
इस तरह सेमीकंडक्टर, ईएसडीएम, डेटा सेंटर, एवीजीसी-एक्सआर, क्वांटम एवं डिजिटल हेल्थ क्षेत्र की 21 कंपनियों के प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री व मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें होंगी।
ये प्रमुख कंपनियां प्रदेश में निवेश को तैयारी में
- सेमीकंडक्टर : लालवाला इंडस्ट्रीज़, स्पिंट्रानिक्स एआई , डिजिकाम सेमीकंडक्टर एवं यूएसटी ग्लोबल के निवेश प्रस्ताव मिलेंगे। वहीं इंडसिलिका, स्प्राम्स, नैनोड्राइट्स एवं वायुलिंक के साथ चिप डिज़ाइन पर चर्चा होगी।
- ईएसडीएम : उना इको सिस्टम्स एवं केंस टेक्नोलाजी के मिलेंगे निवेश प्रस्ताव । स्पर्श सीसीटीवी के साथ सुरक्षा इलेक्ट्रानिक्स पर विचार-विमर्श होगा।
- अन्य प्रौद्योगिकियां : क्वांटिनुअम (क्वांटम कंप्यूटिंग), धनुष हेल्थकेयर (डिजिटल हेल्थ), निरजी सेमीकंडक्टर्स (सेमीकंडक्टर कौशल विकास) तथा आईआईसीटी एवं बियांड स्टूडियोज़ (एवीजीसी-एक्सआर) के संबंध में बैठकें आयोजित हैं।
समिट में पांच प्रमुख संस्थानों के साथ होंगे एमओयू
- इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ईएसएससीआई) : इलेक्ट्रॉनिक्स, ईएसडीएम एवं सेमीकंडक्टर क्षेत्र में उद्योग-आधारित प्रशिक्षण, प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण, आकलन एवं प्रमाणन।
- सेमी इंडिया : निवेश प्रोत्साहन एवं सुविधा, वैश्विक उद्योग से जुड़ाव, इकोसिस्टम एवं औद्योगिक पार्क विकास तथा बी2बी व बी2जी बैठकें।
- सेमी-कंडक्टर लेबोरेटरी (एससीएल), मोहाली : चिप डिज़ाइन एवं डिज़ाइन सेवाएं, एससीएल फैब में चिप निर्माण एवं पैकेजिंग सहयोग तथा प्रदेश के अभियांत्रिकी संस्थानों हेतु प्रशिक्षण एवं उद्योग-उन्मुख कार्यक्रम।
- इंडियन इंस्टीट्यूट आफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज़ (आईआईसीटी), मुंबई : मध्यप्रदेश में एवीजीसी-एक्सआर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, संयुक्त पाठ्यक्रम, फैकल्टी विकास, छात्र इंटर्नशिप एवं स्टार्टअप इन्क्यूबेशन।
आईटी पार्क-4 में सात कंपनियों को एलओआई
एमपीएसईडीसी द्वारा परदेशीपुरा स्थित आईटी पार्क-4 मे सात कंपनियों को 44,816 वर्ग फुट कार्यालय स्थान हेतु आशय-पत्र (एलओआई) दिया जाएगा। इनमें सेमीकंडक्टर डिज़ाइन एवं अनुसंधान हेतु एडीटी सेमीकंडक्टर्स (मेवेन सिलिकान सेंटर आफ एक्सीलेंस सहित), स्पिंट्रानिक्स एआई सेमीकंडक्टर्स, ट्रूचिप साल्यूशंस, एच-सेमी प्रोडक्ट्स (सिंगापुर) एवं किष्किंधा इंटरनेशनल ; एवीजीसी-एक्सआर हेतु इक्ष्वाकुमीडिया ; तथा आईटी/आईटीईएस हेतु एसएफए टेक्नोलाजीज़ हैं।