
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। तेजाजी नगर क्षेत्र में एक मंदिर में हुए विवाद में आरोपित ने फरियादी के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार विवाद और मारपीट की घटना लिंबोदी स्थित श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर में हुई।
पुलिस ने फरियादी राजेश पिता रामचरण दुबे निवासी श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर की शिकायत पर आरोपित प्रवीण राय निवासी श्रीकृष्ण एवेन्यू फेस-1 के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने विवाद किया और गालियां देकर झूमाझटकी की और नीचे गिरा दिया। जान से मारने की धमकी भी दी।
चंदन नगर क्षेत्र में आपसी विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। आरोपित ने फरियादी पर पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार फरियादी मांगीलाल पिता रणछोड़ आर्य निवासी गधा टेकरी की शिकायत पर आरोपित अफजल के खिलाफ केस दर्ज किया है। हमले में फरियादी के सिर में चोट आई।