• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में 1.22 लाख ग्रामीणों का इंतजार बढ़ा, स्वामित्व योजना की रफ्तार बेहद सुस्त, एक महीने में हुई सिर्फ 216 रजिस्ट्रियां

इंदौर जिले में इस प्रक्रिया की शुरुआत करीब एक माह पहले हुई थी, लेकिन अब तक काम गति नहीं पकड़ पाया है। यह कुल लक्ष्य का महज 0.23 प्रतिशत है।

By prem jatEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 03:54:24 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 03:54:24 PM (IST)
इंदौर में 1.22 लाख ग्रामीणों का इंतजार बढ़ा, स्वामित्व योजना की रफ्तार बेहद सुस्त, एक महीने में हुई सिर्फ 216 रजिस्ट्रियां
इंदौर में स्वामित्व योजना की रफ्तार सुस्त। (AI Generated)

HighLights

  1. इंदौर में स्वामित्व योजना की रफ्तार सुस्त
  2. निशुल्क रजिस्ट्री के बावजूद धीमी प्रक्रिया
  3. सिर्फ 19 ट्रेनी पटवारियों के भरोसे काम

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर रहने वाले लोगों को भू-अधिकार अभिलेख देने के बाद अब रजिस्ट्री की जा रही है। इंदौर जिले में इस प्रक्रिया की शुरुआत करीब एक माह पहले हुई थी, लेकिन अब तक काम गति नहीं पकड़ पाया है। जिले में 95,086 प्लाटों की रजिस्ट्री की जानी है, लेकिन अब तक केवल 216 दस्तावेजों का पंजीयन हो सका है। यह कुल लक्ष्य का महज 0.23 प्रतिशत है।

जिले में एक लाख 22 हजार 669 लोग लाभान्वित होंगे

इंदौर के 554 गांवों में आबादी भूमि पर रहने वाले ग्रामीण परिवारों को जमीन का कानूनी हक देने के लिए सरकार रजिस्ट्री करवा रही है। इसके लिए नायब तहसीलदार और तहसीलदार को सब रजिस्ट्रार के अधिकार दिए गए हैं। वहीं, निष्पादक अधिकारी की जिम्मेदारी पटवारियों को सौंपी गई है। पटवारी इसका विरोध कर रहे हैं, जिससे रजिस्ट्री की प्रक्रिया प्रभावित हुई है।


हालांकि, शासन के साथ चर्चा के बाद कुछ काम शुरू हुआ है, लेकिन अब भी प्रक्रिया अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रही है। जिले में फिलहाल 19 परिवीक्षाधीन पटवारी ही रजिस्ट्री का काम कर रहे हैं। सभी रजिस्ट्रियां पूरी होने पर जिले में एक लाख 22 हजार 669 लोग लाभान्वित होंगे।

संभाग में साढ़े पांच हजार रजिस्ट्रियां

प्रदेश में 18 अक्टूबर तक 62,008 रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। इनमें इंदौर संभाग के आठ जिलों में 5,514 रजिस्ट्रियां दर्ज की गई हैं, जबकि संभाग में कुल 7,21,498 प्लाटों की रजिस्ट्री की जानी है। संभाग में सबसे अधिक 1,426 रजिस्ट्रियां बड़वानी में हुई हैं। धार में 1,259, खंडवा में 820, खरगोन में 744, झाबुआ में 535, अलीराजपुर में 358 और बुरहानपुर में 156 रजिस्ट्रियां हुई हैं।

1,091 प्रकरणों में सत्यापन पूरा

इंदौर जिले में रजिस्ट्री के लिए लगातार आवेदन किए जा रहे हैं। धीमी प्रक्रिया के बावजूद 1,091 प्रकरणों में पटवारी स्तर पर सत्यापन पूरा हो चुका है। वहीं, 391 दस्तावेज रजिस्ट्री के लिए आगे बढ़ाए जा चुके हैं और 26 प्रकरणों में तहसीलदार स्तर पर पंजीयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शासन की ओर से सभी दस्तावेजों का पंजीयन निशुल्क कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- इंदौर के गरबा पंडालों में बवाल, गांधी नगर में किशोरी से छेड़छाड़ पर केस दर्ज, रेसकोर्स रोड पर चले लात-घूंसे

संभाग में रजिस्ट्री की स्थिति

जिला प्लॉट रजिस्ट्री प्रतिशत (%)
इंदौर 95,086 216 0.23
खंडवा 1,68,278 820 0.49
खरगोन 1,72,133 744 0.43
धार 1,34,495 1,259 0.94
अलीराजपुर 3,685 358 9.72
बुरहानपुर 72,160 156 0.22
झाबुआ 26,372 535 2.03
बड़वानी 49,289 1,426 2.89