• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AC Compressor Blast: इंदौर में एसी का कंप्रेसर फटने से ट्रांसपोर्टर के फ्लैट में आग लगी, इन बातों की रखें सावधानी

यदि लगातार एसी चलाते हैं तो Compressor काफी गर्म हो जाता है। कंप्रेसर पर दबाव बढ़ने से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा गैस लीकेज के कारण भी ब्...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 31 May 2024 06:06:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 May 2024 06:06:21 PM (IST)
AC Compressor Blast: इंदौर में एसी का कंप्रेसर फटने से ट्रांसपोर्टर के फ्लैट में आग लगी, इन बातों की रखें सावधानी
AC Compressor में ब्लास्ट की वजह ओवरहीटिंग होती है।

HighLights

  1. इस साल प्रचंड गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है।
  2. देश के कई जिलों में तापमान 50 के पार पहुंच गया है।
  3. ऐसे में AC कंप्रेसर में धमाके और आग लगने के मामले भी ज्यादा आ रहे हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर । एबी रोड पर शुक्रवार दोपहर अचानक एक फ्लैट में आग लग गई।रहवासी इमारत में आग लगने से अफरा तफरी मच गई।कईं लोग फ्लैट छोड़ कर बाहर निकल आए।हालांकि दमकलकर्मियों ने समय पर आग पर नियंत्रण भी कर लिया।घटना दोपहर करीब ढाई बजे एबी रोड (एमआर-09)स्थित शेखर रेसिडेंसी की है। ट्रांसपोर्ट व्यवसायी कैलाशचंद्र बोहरा के फ्लैट से धुआं उठता देखकर लोग घबरा गए।

बोहरा के मुताबिक गर्मी के कारण एसी चल रहा था।घर में पत्नी और 22 साल का बेटा,14 साल की बेटी मौजूद थी।अचानक कंप्रेसर फटा और फर्नीचर व सिलिंग फाल जलने लगी।सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और पुलिस भी पहुंच गई। पांचवीं मंजिल पर पानी पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।


naidunia_image

लगातार बढ़ रहे AC में ब्लास्ट के मामले

इस साल प्रचंड गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। देश के कई जिलों में तापमान 50 के पार पहुंच गया है। ऐसे में AC कंप्रेसर में धमाके और आग लगने के मामले भी ज्यादा आ रहे हैं। AC Compressor में ब्लास्ट की वजह ओवरहीटिंग होती है। यदि लगातार एसी चलाते हैं तो Compressor काफी गर्म हो जाता है। कंप्रेसर पर दबाव बढ़ने से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा गैस लीकेज के कारण भी ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है।

इन बातों की रखें सावधानी

  • अपने AC की नियमित रूप से सर्विस कराएं।
  • एसी के वोल्टेज का भी ध्यान रखें। वोल्टेज स्टेबलाइजर का भी उपयोग करें।
  • एयर फिल्टर और कूलिंग कॉइल्स को लगातार साफ करते रहें।
  • कंप्रेसर और कंडेनसर यूनिट के आस-पास सही वेंटिलेशन होना चाहिए।
  • कंप्रेसर को सीधे धूप या ज्यादा गर्म जगह पर न रखें।