• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AC Efficiently Tips: घर के एसी में करें ये सेटिंग, चिलचिलाती गर्मी में भी कूल रहेगा कमरा, नहीं बढ़ेगा बिजली बिल

शरीर का तापमान 36-37°C के बीच रहता है और ऐसे में कमरे का तापमान यदि 24 से 27 डिग्री तक सेट करते हैं तो हमें कमरा स्वाभाविक रूप से ठंडा महसूस होगा।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 23 May 2024 09:19:12 AM (IST)Updated Date: Thu, 23 May 2024 09:19:12 AM (IST)
AC Efficiently Tips: घर के एसी में करें ये सेटिंग, चिलचिलाती गर्मी में भी कूल रहेगा कमरा, नहीं बढ़ेगा बिजली बिल
कमरे में एसी का तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच रखते हैं तो काफी बिजली की बचत कर सकते हैं।

HighLights

  1. कमरे को ठंडा करने के लिए एसी में 24°C का तापमान सेट करना चाहिए।
  2. एसी में तापमान को सेट करने के लिए ‘थर्मोस्टेट’ नाम की एक डिवाइस लगी होती है।
  3. 1 डिग्री तापमान बढ़ा देते हैं तो बिजली की खपत करीब 6 फीसदी कम हो जाती है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। देश के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है और 25 मई से नौतपा भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में सूर्यदेव का कहर बढ़ सकता है। गर्मी से बचने के लिए यदि आप भी Air Conditioner पर निर्भर हैं तो हम आपको यहां कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिससे आप अपना कमरा चिल्ड कर सकते हैं और इससे बिजली का बिल भी ज्यादा नहीं आएगा।

24°C पर सेट करें एसी का तापमान

कमरे को ठंडा करने के लिए Air Conditioner में 24°C का तापमान सेट करना चाहिए। ऐसा करने से कमरा कुछ देर ठंडा हो जाएगा। Air Conditioner में तापमान को सेट करने के लिए ‘थर्मोस्टेट’ नाम की एक डिवाइस लगी होती है। यदि हम एक डिग्री तापमान बढ़ा देते हैं तो बिजली की खपत करीब 6 फीसदी कम हो जाती है। ऐसे में यदि कमरे में एसी का तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच रखते हैं तो काफी बिजली की बचत कर सकते हैं। इस तापमान पर ज्यादा गर्मी भी महसूस नहीं करेंगे। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, हमारे शरीर का तापमान 36-37°C के बीच रहता है और ऐसे में कमरे का तापमान यदि 24 से 27 डिग्री तक सेट करते हैं तो हमें कमरा स्वाभाविक रूप से ठंडा महसूस होगा। Air Conditioner के साथ पंखा भी जरूर चलाएं। ऐसा करने से कमरा जल्दी ठंडा होता है।


कमरे को बार-बार न खोलें

कमरे को अच्छा ठंडा करना है और बिजली का बिल भी बचाना है तो कमरे को अच्छे से सील पैक करना चाहिए। बार-बार कमरे का दरवाजा नहीं खोलना चाहिए। सूरज की रोशनी को रोकने और गर्मी को बढ़ने से रोकने के लिए खिड़कियों पर पर्दे जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से भी एयर कंडीशनर पर ज्यादा लोड नहीं आएगा।

बिजली बचाने के लिए टाइमर सेट करें

बिजली का बिल ज्यादा न आए, इसलिए रात में सोने से पहले Air Conditioner में टाइमर जरूर सेट करना चाहिए। इसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से न केवल बिजली की खपत कम होगी, बल्कि आप रात में ओवरकूलिंग से भी बच सकते हैं।