• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौरवासियों के लिए राहत, सभी 106 गैस एजेंसियों पर सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक, एक ही दिन में 24,450 की हुई होम डिलीवरी

रविवार को भी इंदौर जिले की सभी गैस एजेंसियां खुली रहीं और उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुचारू रूप से की गई। रविवार को एक दिन में ही 24,450 घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया।

By Udaypratap SinghEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 15 Mar 2026 09:54:26 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Mar 2026 09:54:26 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौरवासियों के लिए राहत, सभी 106 गैस एजेंसियों पर सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक, एक ही दिन में 24,450 की हुई होम डिलीवरी
गैस संकट की खबरों के बीच मिली राहत।

HighLights

  1. गैस संकट की खबरों के बीच मिली राहत
  2. इंदौर में 3 दिन के भीतर मिलेगा रीफिल
  3. 72 घंटे में लोगों को मिलेगा LPG सिलिंडर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रविवार को भी इंदौर जिले की सभी गैस एजेंसियां खुली रहीं और उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुचारू रूप से की गई। रविवार को एक दिन में ही 24,450 घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। गैस एजेंसियों के गोडाउन तक सिलिंडर पहुंचाने में तेल कंपनियों ने भी अहम भूमिका निभाई।

तेल कंपनियों और एजेंसियों का समन्वय

तीनों तेल कंपनियों ने इंदौर जिले की 106 गैस एजेंसियों को प्लांट से गैस पहुंचाया। इस वजह से रविवार को गैस एजेंसी के हॉकर ने घर-घर तक गैस सिलिंडर पहुंचाए। रविवार को सभी गैस एजेंसियों ने सुबह नौ बजे दफ्तर खोले और ग्राहकों की न सिर्फ समस्याएं सुनीं, साथ ही सिलिंडर की बुकिंग भी की।


खाद्य विभाग द्वारा फील्ड मॉनिटरिंग

जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने सुबह नौ बजे से फील्ड में रहकर गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया और एजेंसियों तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल निराकरण करते हुए होम डिलीवरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराने में सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें- इंदौर में मूसाखेड़ी फ्लाइओवर पर अप्रैल तक पूरा होगा गर्डर लॉचिंग का काम, मार्च की डेडलाइन चूकी, अब जून तक का लक्ष्य

पर्याप्त स्टॉक और आपूर्ति का भरोसा

आगामी दिनों में भी उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के अनुसार तीन दिवस के भीतर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। जिले की सभी गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और प्लांट से भी प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति प्राप्त हो रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।