• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में खराब मौसम के कारण अटकी 195 यात्रियों की सांसें, नहीं हो सकी मुंबई से आए विमान की लैंडिंग

इंदौर एयरपोर्ट पर प्रतिकूल मौसम के कारण मुंबई से आए 195 यात्रियों की सांसें अटक गईं। हवा की गति और दिशा अनुकूल नहीं होने से इंडिगो की फ्लाइट को रनवे प...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 01:33:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 01:58:05 PM (IST)
इंदौर में खराब मौसम के कारण अटकी 195 यात्रियों की सांसें, नहीं हो सकी मुंबई से आए विमान की लैंडिंग
नहीं हो सकी विमान की लैंडिंग। -फाइल फोटो

HighLights

  1. 195 यात्रियों को लेकर भोपाल पहुंचा विमान
  2. हवा की गति और दिशा बनी बाधा
  3. भोपाल से ढाई घंटे की देरी से इंदौर लौटी मुंबई की फ्लाइट

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर एयरपोर्ट पर प्रतिकूल मौसम के कारण मुंबई से आए 195 यात्रियों की सांसें अटक गईं। हवा की गति और दिशा अनुकूल नहीं होने से इंडिगो की फ्लाइट को रनवे पर उतारने की तीन कोशिशें नाकाम रहीं।

हर बार रनवे के करीब पहुंचने के बाद विमान को दोबारा हवा में उठाना पड़ा। आखिरकार पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को भोपाल डायवर्ट कर दिया। हालांकि, भोपाल में भी पहली कोशिश में लैंडिंग नहीं हो सकी। वहां भी दूसरे प्रयास में विमान सुरक्षित उतर सका।


इंडिगो की फ्लाइट 6ई-5181 मुंबई से सुबह 11:50 बजे इंदौर पहुंचती है। यहां से दोपहर 12:20 बजे इसे हैदराबाद के लिए रवाना होना था, लेकिन इंदौर में लैंडिंग के दौरान हवा की प्रतिकूल परिस्थितियों ने पायलट की चुनौती बढ़ा दी। लगातार तीन प्रयासों के बाद भी विमान रनवे पर नहीं उतर सका तो यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे भोपाल ले जाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद विमान भोपाल ले जाया गया और वहां दो बार की कोशिश के बाद सफलतापूर्वक लैंड किया गया। वहां भी पहली बार में विमान रनवे पर नहीं उतर सका।

बार-बार ऊपर उठते विमान से बढ़ी बेचैनी

विमान को रनवे के करीब पहुंचकर फिर ऊपर उठते देख यात्रियों में घबराहट बढ़ने लगी। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि विमान बार-बार उतरने के बजाय वापस क्यों जा रहा है। फ्लाइट स्टाफ ने यात्रियों को मौसम की स्थिति और विमान को भोपाल ले जाने के निर्णय की जानकारी दी।

ढाई घंटा देरी से वापस आई उड़ान

भोपाल में दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत महसूस की। इसके बाद विमान दोपहर करीब 2:20 बजे इंदौर के लिए रवाना हुआ। अंततः निर्धारित समय से लगभग ढाई घंटे की देरी से विमान इंदौर पहुंचा।

यह भी पढ़ें- भोपाल में 40 मिनट रनवे किनारे खड़ी रही एयर इंडिया की फ्लाइट, लेट होने पर हंगामा