• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर से मुंबई जाने वालों को मिलेगी एयर इंडिया की नई उड़ान, दिल्ली रूट पर घटेंगे यात्रा के विकल्प

इंदौर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए 25 अक्टूबर से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल से सुविधाओं के साथ ही कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे। मुंबई जान...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 08:18:19 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 08:18:19 AM (IST)
इंदौर से मुंबई जाने वालों को मिलेगी एयर इंडिया की नई उड़ान, दिल्ली रूट पर घटेंगे यात्रा के विकल्प
मुंबई जाने वालों को मिलेगी एयर इंडिया की नई उड़ान। -फाइल फोटो

HighLights

  1. 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल में होगा बदलाव, दिल्ली रूट पर कम होंगी उड़ानें
  2. दिल्ली रूट पर अभी नियमित उड़ानों की संख्या दस है
  3. मुंबई जाने वालों को एयर इंडिया की नई उड़ान की सुविधा मिलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए 25 अक्टूबर से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल से सुविधाओं के साथ ही कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे।

मुंबई जाने वालों को एयर इंडिया की नई उड़ान की सुविधा मिलेगी और कंपनी की उड़ानों की संख्या बढ़कर तीन हो जाएगी। विमान कंपनी दिल्ली की अपनी उड़ानों में कटौती करेगी। इस रूट पर वर्तमान में चार उड़ानें संचालित हो रही हैं और जो घटकर तीन रह जाएंगी।

दिल्ली रूट पर अभी नियमित उड़ानों की संख्या दस है

इंदौर से सर्वाधिक उड़ानें दिल्ली और मुंबई के लिए संचालित होती हैं। दिल्ली रूट पर अभी नियमित उड़ानों की संख्या दस है, जो 25 अक्टूबर से नौ उड़ानें रह जाएंगी। हालांकि सप्ताह में तीन दिन दस उड़ानें संचालित होंगी। इस रूट पर एयर इंडिया द्वारा वर्तमान में सुबह 7.30 बजे, 10.20 बजे, दोपहर 2.15 बजे और रात 9 बजे उड़ानें संचालित होती हैं।


तीनों उड़ानों के समय में कुछ बदलाव होगा

विंटर सीजन से सुबह 10.20 बजे जाने वाली उड़ान कम हो रही है। जबकि अन्य तीनों उड़ानों के समय में कुछ बदलाव होगा। एयर इंडिया मुंबई के लिए वर्तमान में दो उड़ानें संचालित कर रहा है जो शाम और रात में हैं। विंटर सीजन से सुबह 8 बजे तीसरी उड़ान शुरू होगी। इससे एक रूट पर उड़ानें कम होंगी, तो दूसरे रूट पर उड़ान बढ़ेगी।

एक ही उड़ान रह जाएगी

दिल्ली रूट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा वर्तमान में दो उड़ानें संचालित की जा रही हैं। विंटर सीजन से सुबह की उड़ान कम हो रही है, जबकि एक उड़ान संचालित होगी। वहीं इंडिगो कंपनी की दिल्ली रूट पर एक उड़ान की बढ़ोतरी होगी। वहीं सप्ताह में दो दिन अतिरिक्त उड़ान की सुविधा भी मिलेगी।

यह भी पढ़ें- इंदौर के हवाई यात्रियों को बड़ा झटका, 25 अक्टूबर से बंद होगी इंदौर-जबलपुर सीधी उड़ान, अब सिर्फ रीवा के लिए बचेगी सर्विस