
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौरवासियों ने दीपावली के अगले दिन शुक्रवार को भी जमकर आतिशबाजी की। पटाखों के धुएं के कारण लगातार दूसरे दिन इंदौर की हवा वायु गुणवत्ता के खतरनाक स्तर पर रही। दीपावली ( 8 नवंबर ) को रीगल क्षेत्र में शहर का एक्यूआई स्तर जहां 347 था,वही नौ नवंबर को शहर का एक्यूआई स्तर 386 तक पहुंचा। इस तरह एक दिन में शहर में एक्यूआइ के स्तर में 39 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली।
रविवार के मुकाबले सोमवार की रात शहर में पीएम 10, पीएम 2.5 धूलकणों की संख्या भी ज्यादा रही। इतना ही नहीं वायुमंडल में अमोनिया का तीन गुना ज्यादा पाया गया। वही रीजनल पार्क क्षेत्र में सोमवार को एक्यूआइ के स्तर 20 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली।

वातावरण में धूल कणों के बढ़ने श्वसन सबंंधित परेशानियां लोगों में बढ़ती है। अस्थमा के मरीजों को ज्यादा नुकसान होता है। वातावरण में अमोनिया स्तर बढ़ने पर फेफड़ों को ज्यादा नुकसान पहुंचता है। ऐसे में रात में पटाखों के धुएं से लोग बचने का प्रयास करे। जरुरी हो तो मास्क का इस्तेमाल करे। -डॉ. विजय अग्रवाल, श्वसन रोग विशेषज्ञ
पर्यावरण संरक्षण के लिए वितरित किए पौधे
इंदौर : पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यावरणविद् बालकृष्ण तिवारी की स्मृति में उनके स्वजनों ने नागरिकों को 500 फलदार और औषधीय पौधे भेंट किए गए। उनके बेटे विनोद तिवारी के अनुसार, बताया कि बालकृष्ण तिवारी आजीवन प्रकृति प्रेमी रहे, ऐसे में उनकी स्मृति में पौधे वितरित किए गए।
इस दौरान सभी को आगामी दो वर्षों तक इन पौधों का गमलों में संरक्षण करने और 15 अगस्त को इनका रोपण करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में शामिल पूर्व कलेक्टर जीपी तिवारी ने इस पहल की तारीफ करते हुए व्यापक जन-जागृति अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें- एमपी की हवा पटाखों के धुएं से हुई जहरीली, भोपाल में 1735 तक पहुंचा AQI, उज्जैन-इंदौर भी बने गैस चैंबर