• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

दीदार होते ही गूंज उठी मुफद्दल मौला की सदाएं, इंदौर में दीदार के लिए जुटे बोहरा समाजजन

बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना आली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन के दीदार के लिए हजार समाजजन सोमवार को सुपर कॉरिडोर पर लगे मंच पर जुटे। जैसे ही इंदौर एयरपोर्ट से डोम में कुछ मिनटों के लिए आए सैयदना के दीदार हुई पूरा डोम मौला-मौला मुफद्दल मौला की सदाओं से गूंज उठा।

By ramkrashna MuleEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 11:58:25 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 12:01:03 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दीदार होते ही गूंज उठी मुफद्दल मौला की सदाएं, इंदौर में दीदार के लिए जुटे बोहरा समाजजन
बोहरा समाज के 53 वे सैयदना आली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के दीदार के लिए हजारों समाजजन सुपर कॉरिडोर पर जुटे। -प्रफुल्ल चौरसिया आशु

HighLights

  1. महिला-पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग निर्धारित समय से चार घंटे पहले पहुंचने लगे
  2. भविष्य में अवसर मिला तो वे इंदौर शहर में भी आकर ठहरेंगे
  3. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक में मौला के दीदार को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना आली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन के दीदार के लिए हजार समाजजन सोमवार को सुपर कॉरिडोर पर लगे मंच पर जुटे। जैसे ही इंदौर एयरपोर्ट से डोम में कुछ मिनटों के लिए आए सैयदना के दीदार हुई पूरा डोम मौला-मौला मुफद्दल मौला की सदाओं से गूंज उठा।

इस पल के इंतजार में महिला-पुरुषों के साथ ही बच्चे भी सुबह 8 बजे से ही पहुंच गए थे। जैसे ही धर्मगुरु की एक झलक दोपहर 12.50 बजे हुई सभी खुशी से झूम उठे। कई लोगों की आंखें खुशी से नम हो गईं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक में मौला के दीदार को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था।


भविष्य में अवसर मिला तो वे इंदौर शहर में भी आकर ठहरेंगे

इस मौके पर सैयदना ने इंदौर के समाजजनों के प्रेम और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां के लोग बहुत प्रेम और अच्छी नीयत रखते हैं। बुरहानुद्दीन मौला ने इंदौर में दो बार अशरा मुबारक आयोजित किया था, जिसकी बरकत से समाजजन खुशहाल हैं। भले ही उनका यहां कुछ मिनटों का आगमन हैं, लेकिन हजारों लोग एक घड़ी के लिए एकत्रित हुई हैं। भविष्य में अवसर मिला तो वे इंदौर शहर में भी आकर ठहरेंगे।

फिलहाल उन्हें इंदौर और उज्जैन के आसपास के छोटे गांवों में जाना हैं। इंदौर से अशरा मुबारक के लिए लगातार अरज मिल रही हैं, जिस पर विचार कर जवाब देंगे। इमाम हुसैन की शहादत का जिक्र और मातम के बाद दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर मौला ने मंच से विदाई ली और देपालपुर के लिए रवाना हो गए। महज कुछ मिनट के इस दीदार ने हजारों समाजजनों के चेहरे को उल्लास से भर दिया।

समाज के जौहर मानपुरवाला और मजहर हुसैन सेठजीवाला ने बताया कि मुफद्दल मौला मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों और छोटे कस्बों के प्रवास पर निकले हैं। इसी दौरान वे हर वर्ष इंदौर के सुपर कॉरिडोर क्षेत्र से गुजरते हुई कुछ मिनटों के लिए समाजजनों को दीदार का अवसर देते हैं।

एयर कनेक्टिविटी और प्रदेश के प्रमुख केंद्र के रूप में इंदौर की स्थिति के कारण आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में समाजजन यहां पहुंचे थे। पिछले पांच वर्षों से यह सिलसिला जारी हैं। मंच पर पहुंचने के बाद मौला ने डोम के बीच बनाए गए रैंप पर चलते हुई उपस्थित समाजजनों को नजदीक से दीदार का अवसर दिया। परंपरा के अनुसार उन्होंने लाल चोपड़े पर अपने दस्त मुबारक से अलामत शरीफा लिखी। सैफी नगर के आमिल शब्बीर भाई साहब ने अशरा मुबारक के दौरान तशरीफ लाने की अरज पेश की।

यह भी पढ़ें- मौला के दीदार के लिए गिरते पानी में उमड़े समाजजन

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।