• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में दुष्कर्म पीड़िता को जहर पिलाने की कोशिश, जीआरपी के सिपाही पर केस दर्ज

छोटी ग्वालटोली पुलिस शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना में पदस्थ सिपाही रितेश शर्मा पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। उस पर दुष्कर्म पीड़िता को जह...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 06:41:37 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 06:41:37 PM (IST)
इंदौर में दुष्कर्म पीड़िता को जहर पिलाने की कोशिश, जीआरपी के सिपाही पर केस दर्ज
पीड़िता पर केस वापस लेने और समझौता करने का दबाव बनाया। (एआई इमेज)

HighLights

  1. 28 वर्षीय पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध गुना में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था
  2. पीड़िता पर केस वापस लेने और समझौता करने का दबाव बनाया गया
  3. आरोप है कि रितेश ने रेल एसपी के ऑफिस के समीप बातचीत के लिए बुलाया और धमकाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : छोटी ग्वालटोली पुलिस शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना में पदस्थ सिपाही रितेश शर्मा पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। उस पर दुष्कर्म पीड़िता को जहर देने और धमकाने का आरोप है। रितेश समझौता का दबाव बना रहा था।

28 वर्षीय पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध गुना में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था

पुलिस के अनुसार सरवटे बस स्टैंड स्थित चाय की दुकान के सामने की है। 28 वर्षीय पीड़िता ने आरोपित रितेश शर्मा के विरुद्ध गुना में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। रितेश ने उक्त केस में अग्रिम जमानत ले ली थी। आरोप है कि रितेश ने रेल एसपी के ऑफिस के समीप बातचीत के लिए बुलाया और धमकाया।


पीड़िता पर केस वापस लेने और समझौता करने का दबाव बनाया गया

उसको केस वापस लेने और समझौता करने का दबाव बनाया गया। रितेश ने पानी में जहर मिला कर पिलाने की कोशिश की।रितेश कनाड़िया रोड़ स्थित शासकीय क्वार्टर में रहता है। पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस के अनुसार घटना 2 अगस्त की है। उसने पीड़िता को धमकाया और कहा कि वह पुलिस में है। उसका कुछ नहीं हो सकता है। रितेश ने पानी में जहर दे दिया था। पीड़िता के बेहोश होने पर कुछ लोगों ने मदद की और उसको अस्पताल भिजवाया।

सोलर पैनल सुधार रहा था,करंट लगने से युवक की मौत

इंदौर। बाणगंगा के शीतल नगर में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। वह छत पर लगे सोलर पैनल को सुधार रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। लापरवाही की भी जांच चल रही है।पुलिस के अनुसार मृतक का नाम 28 वर्षीय शशांक पुत्र विजय राव निवासी विजय नगर है।

वह राधिका इंटरप्राइजेस पर काम करता था। बुधवार शाम वह सोलर पैनल सुधारने गया था। हाईटेंशन लाइन से टकरा गया और करंट की चपेट में आ गया। गंभीर अवस्था में उसको अस्पताल पहुंचाया पर शशांक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शशांक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में मां और दो छोटी बहन है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में दोस्त ने युवती को बंधक बनाकर तीन दिन तक किया दुष्कर्म, फिर जबरन ले गया जयपुर; जान से मारने की दी धमकी