• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya Ram Temple: 22 जनवरी को अयोध्या के रंग में रंगेगी इंदौर की छावनी अनाज मंडी, जलेंगे दीप-होंगे भजन

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। 22 जनवरी को बंद रहेगा कारोबार।

By Lokesh SolankiEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Thu, 28 Dec 2023 03:54:57 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 Dec 2023 03:54:57 PM (IST)
Ayodhya Ram Temple: 22 जनवरी को अयोध्या के रंग में रंगेगी इंदौर की छावनी अनाज मंडी, जलेंगे दीप-होंगे भजन

Ayodhya Ram Temple: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर इंदौर की संयोगितागंज (छावनी) अनाज मंडी भी भगवा रंग में रंगेगी। 22 जनवरी को मंडी में कारोबार के बजाय राम नाम का सुमिरन होगा। मंडी प्रांगण में भजन होंगे। धार्मिक आयोजन होंगे, दीपावली मनेगी और अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

छावनी अनाज मंडी में श्री राम मंदिर के उद्घाटन का उत्सव आयोजित करने की घोषणा इंदौर अनाज तिलहन व्यापारी संघ ने की है। संघ इंदौर का सबसे पहला व्यापारी संघ है जिसने अपने बाजार में 22 जनवरी को व्यापार के बजाय राम के स्वागत का ऐलान किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के अनुसार, इस दिन पूरे मंडी प्रांगण को भगवा ध्वजों से सजाया जाएगा 1100 दीप मंडी परिसर में जलाए जाएंगे।


naidunia_image

उद्घाटन के समय इंदौर में होगी आतिशबाजी

राम मंदिर के उद्घाटन के समय मंंडी में एसोसिएशन आतिशबाजी करेगी। इसी दौरान भजन का आयोजन होगा। मंडी में एक मेगा स्क्रीन भी लगाई जा रही है। इस दौरान व्यापारी, किसानों और अन्य नागरिकों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देखने के लिए मंडी में आमंत्रित किया जा रहा है। भजन के साथ विशेष प्रसाद वितरण होगा। व्यापारी मिल कर उत्सव मनाएंगे।

सपरिवार शामिल होंगे व्यापारी

एसोसिएशन के अनुसार, हिंदू समाज के साथ भारतीय आस्था के प्रतीक श्री राम के मंदिर का उद्घाटन सभी भारतीयों के लिए आस्था का पर्व है। इसमें तमाम प्रतिनिधि और अन्य समाज के लोग भी शामिल होंगे। एसोसिएशन इसके प्रबंध भी कर रही है। व्यापारियों को भी सपरिवार आयोजन में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है।