• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में बैंक खाता यश के नाम, चला रहा था जतिन, 10 राज्यों की साइबर ठगी से जुड़े तार, दो गिरफ्तार

साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन मैट्रिक्स में क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 09:27:33 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 09:27:33 PM (IST)
इंदौर में बैंक खाता यश के नाम, चला रहा था जतिन, 10 राज्यों की साइबर ठगी से जुड़े तार, दो गिरफ्तार
साइबर ठगी के 10 राज्यों से जुड़े तार। (एआई इमेज)

HighLights

  1. अपराध शाखा ने दो आरोपियों को पकड़ा
  2. बैंक ऑफ इंडिया के खाते में कई राज्यों से जमा हुई ठगी की रकम
  3. खाते का इस्तेमाल मल्टी-स्टेट साइबर फ्राड में हुआ

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन मैट्रिक्स में क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि बैंक ऑफ इंडिया, विजय नगर शाखा का खाता फोटोग्राफर यश शर्मा, निवासी धर्मपुरी के नाम पर था, लेकिन उसका संचालन निजी कंपनी कर्मचारी जतिन चंदेल, निवासी न्यू गौरी नगर द्वारा किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक इस खाते का इस्तेमाल मल्टी-स्टेट साइबर फ्राड में हुआ।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय, I4सी, एनसीआरपी और साइबर क्राइम पोर्टल से मिले इनपुट के आधार पर खाते की जांच शुरू की। बैंक से जानकारी लेने पर खाता यश शर्मा के नाम पर मिला। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जतिन द्वारा खाते के संचालन की बात सामने आने का दावा किया।


कई राज्यों से साइबर ठगी की शिकायतें मिली हैं

साइबर क्राइम पोर्टल के रिकॉर्ड की जांच में इस खाते के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों से साइबर ठगी की 10 शिकायतें मिलीं। इनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना राज्यों से साइबर ठगी की शिकायतें शामिल हैं।

अंतरराज्यीय साइबर अपराध नेटवर्क से जुड़े लोगों की भी जानकारी जुटा रही है

पुलिस ने प्रारंभिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यश शर्मा और जतिन चंदेल के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया और दोनों को पकड़ लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि खाते में साइबर ठगी की रकम किस-किस माध्यम से पहुंची, उसका आगे कहां इस्तेमाल हुआ और खाते के संचालन में इनके अलावा और कौन लोग शामिल थे। पुलिस संभावित अंतरराज्यीय साइबर अपराध नेटवर्क से जुड़े लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- बैंक खातों को किराए पर देकर साइबर ठगी का खेल, बिलासपुर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई