• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में प्रॉपर्टी के बड़े व्यापारी और कॉलोनाइजर बंटी नागर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हर के एक बड़े प्रॉपर्टी कारोबारी ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुट गई ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 08:57:44 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 09:37:51 PM (IST)
इंदौर में प्रॉपर्टी के बड़े व्यापारी और कॉलोनाइजर बंटी नागर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

HighLights

  1. शहर के एक बड़े प्रॉपर्टी कारोबारी ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
  2. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है
  3. बंटी नागर ने शहर में कई बड़े प्रोजेक्ट विकसित किए हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : शहर के एक बड़े प्रॉपर्टी कारोबारी ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुट गई है।

इंदौर में प्रॉपर्टी के बड़े व्यापारी कॉलोनाइजर बंटी नागर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उल्लेखनीय है कि बंटी नागर ने शहर में कई बड़े प्रोजेक्ट विकसित किए हैं। जानकारी अनुसार 55 वर्षीय बंटी नागर ने साकेत नगर स्थित अपने कार्यालय में फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में पलासिया पुलिस जांच में जुट गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद शव को एमवाय अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। अभी आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के सदस्यों के बयान लेने के बाद ही सुसाइड का कारण पता चल सकेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बंटी नागर का मोबाइल जब्त कर लिया है।


पलासिया थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह रघुवंशी के मुताबिक, संदीप पिता मनोहरलाल नागर गुलमोहर क्षेत्र के निवासी थे। उन्होंने पलासिया स्थित अपने ऑफिस में आत्महत्या की। परिजनों को घटना की जानकारी शाम करीब 5 बजे मिली, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, संदीप नागर का शहर के बायपास क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में बिल्डरों और कारोबारियों के साथ कॉलोनी एवं प्रॉपर्टी से जुड़े निवेश का कारोबार था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत भी खराब चल रही थी। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

प्रॉपर्टी के बड़े व्यापारी कॉलोनाइजर बंटी नागर द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े व्यापारी और बंटी नागर को जानने वाले भी इस खबर से हैरान हैं।

यह भी पढ़ें- भोपाल में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर दी जान; सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित