• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में 'बस्ती बेमिसाल' अभियान का आगाज, अब कॉलोनियों जैसी चमकेंगी 29 बस्तियां, स्वच्छता के साथ होगा सुंदरीकरण

नवाचार के लिए पहचाने जाने वाले इंदौर नगर निगम अब शहर की बड़ी कालोनियां ही नहीं बस्तियों को भी स्वच्छ बनाएगा। इसके लिए मंगलवार 17 मार्च से बस्ती बेमिसा...और पढ़ें

By Kuldeep BhawsarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 05:27:22 AM (IST)Updated Date: Wed, 18 Mar 2026 05:27:22 AM (IST)
इंदौर में 'बस्ती बेमिसाल' अभियान का आगाज, अब कॉलोनियों जैसी चमकेंगी 29 बस्तियां, स्वच्छता के साथ होगा सुंदरीकरण
महापौर और निगमायुक्त ने अभियान में शामिल होकर श्रमदान किया।

HighLights

  1. इंदौर में 'बस्ती बेमिसाल' अभियान का शंखनाद
  2. शिव नगर से शुरू हुआ 7 दिवसीय महाभियान
  3. स्लम कार्निवल और वॉल पेंटिंग से सजेगी हर गली

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नवाचार के लिए पहचाने जाने वाले इंदौर नगर निगम अब शहर की बड़ी कालोनियां ही नहीं बस्तियों को भी स्वच्छ बनाएगा। इसके लिए मंगलवार 17 मार्च से बस्ती बेमिसाल अभियान शुरू किया गया है। 23 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के तहत शहर की 29 बस्तियों को स्वच्छ किया जाएगा। इन बस्तियों में विकास कार्य के साथ-साथ सुंदरीकरण, पौधारोपण इत्यादि कार्य भी किए जाएंगे। मंगलवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल और स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने वार्ड 31 के अंतर्गत आने वाले शिव नगर बस्ती से अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर रहवासियों के साथ कचरा संग्रहण, पृथकीकरण को लेकर संवाद किया गया। महापौर और निगमायुक्त ने सफाई अभियान में शामिल होकर श्रमदान किया।

सभी लोग इस अभियान में सहयोग करें- महापौर

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि इंदौर के स्वच्छता अभियान में बड़ी-बड़ी कालोनी के साथ ही छोटी-छोटी बस्तियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग है। उन्होंने स्वच्छता पर संवाद के अंतर्गत बस्ती की महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने रहवासियों से कहा कि घर के बाहर किसी भी प्रकार का गुटखा एवं तंबाकू से मुक्ति के लिए रेड स्पाट ना हो इसके लिए भी आप जागरूकता का अभियान चलाएं, ताकि घर के बाहर लाल निशान ना हो। महापौर ने रहवासियों से कहा कि निगम द्वारा सबसे स्वच्छ और सुंदर बस्ती के लिए सर्वे एवं प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी इसलिए आप सभी लोग इस अभियान में सहयोग करें।


इन बस्तियों में चलेगा अभियान

बस्ती बेमिसाल अभियान के तहत 23 मार्च तक शहर की 29 स्लम बस्तियों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन बस्तियों में ईश्वर नगर, विकास नगर, नट कालोनी, बजरंग नगर काकड़, गोसिया नगर, नया बसेरा, प्रेम नगर, अन्नाभाऊ साठे स्लम बस्ती, नया बसेरा, प्रेम नगर कांकड, इंदिरा एकता नगर, अनुराधा नगर बस्ती, भावना नगर, बनवारी नगर, पतरे की चाल, रमाबाई कालोनी, डायमंड कालोनी, अहमद नगर, बापू गांधी नगर, शिव बस्ती, बजरंग नगर, लसूडिया मोरी, निरंजनपुर नई बस्ती, विस्तारा कांकड, शिवनगर, शिव दर्शन नगर, रस्सी मैदान एवं गंगा बाई बस्ती शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- इंदौर की 46% लोकेशन पर बढ़ेंगी दरें, शहरी क्षेत्र की 1351 और ग्रामीण की 1255 प्राइम क्षेत्र शामिल, अब तक 10 पहुंची आपत्तियां

ये होगा अभियान के अंतर्गत

बस्ती में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलेगा। स्वच्छता चौपाल आयोजित की जाएगी। कचरा संग्रहण, स्वच्छता संवाद, पौधारोपण, पेंटिंग प्रतियोगिता, सुंदरीकरण कार्यक्रम भी आयोजित होगी। स्थानीय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्यों के साथ-साथ निगम के अधिकारी भी इनमें उपस्थित होंगे। इसके अलावा अभियान के अंतिम दिन 23 मार्च को स्लम कार्निवाल आयोजित होगा। इसके तहत स्वच्छता चैंपियन सम्मान, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाल पेंटिंग के काम किए जाएंगे।