• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर की 46% लोकेशन पर बढ़ेंगी दरें, शहरी क्षेत्र की 1351 और ग्रामीण की 1255 प्राइम क्षेत्र शामिल, अब तक 10 पहुंची आपत्तियां

इंदौर जिले में चालू वित्तीय वर्ष में 4840 लोकेशन हैं और 55% यानी 3120 लोकेशन पर बढ़ोतरी के दस्तावेज पंजीकृत हुए। ये आंकड़े अप्रैल से फरवरी तक पंजीकृत ...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 04:36:03 AM (IST)Updated Date: Wed, 18 Mar 2026 07:29:07 AM (IST)
इंदौर की 46% लोकेशन पर बढ़ेंगी दरें, शहरी क्षेत्र की 1351 और ग्रामीण की 1255 प्राइम क्षेत्र शामिल, अब तक 10 पहुंची आपत्तियां
इंदौर में 46 प्रतिशत लोकेशन पर बड़ी गाइडलाइन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर जिले में चालू वित्तीय वर्ष में 4840 लोकेशन हैं और 55 प्रतिशत यानी 3120 लोकेशन पर बढ़ोतरी के दस्तावेज पंजीकृत हुए। ये आंकड़े अप्रैल से फरवरी तक पंजीकृत हुए दस्तावेजों के आधार पर सामने आए हैं। जबकि आगामी वित्तीय वर्ष में जिले की 46 प्रतिशत यानी 2606 लोकेशन पर बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें 27.91 प्रतिशत शहरी क्षेत्र की लोकेशन शामिल की गई है।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ोतरी का गणित

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिले की 2606 लोकेशन पर 10 से 200 प्रतिशत से अधिक दरों में बढ़ोतरी होगी। इसमें 1351 लोकेशन शहरी और 1255 लोकेशन ग्रामीण क्षेत्र की हैं। शहरी क्षेत्र की 32 लोकेशन ऐसी हैं, जहां पर डेढ़ सौ से 200 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होगी। सर्वाधिक 1593 लोकेशन पर 21 से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी होना है।


दावे-आपत्तियों के लिए 21 मार्च तक का समय

वरिष्ठ जिला पंजीयक अमरेश नायडू का कहना है कि जिले में जिला मूल्यांकन समिति की मंजूरी के बाद दावे-आपत्तियां बुलाई गई हैं। अब तक 10 से अधिक आपत्तियां दर्ज की जा चुकी हैं और 21 मार्च तक आमजन गाइडलाइन पर आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- राजगढ़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली चिट्ठी, PM मोदी और CM मोहन यादव के लिए लिखे आपत्तिजनक शब्द, जांच जारी

बढ़ोतरी प्रतिशत के अनुसार ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की लोकेशन

वृद्धि प्रतिशत - शहरी क्षेत्र - ग्रामीण क्षेत्र

0-10 - 27 - 58

11-20 - 190 - 279

21-50 - 922 - 671

50-100 - 180 - 239

100 से अधिक - 32 - 8

कुल - 1351 - 1255