
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बेंगलुरु से इंदौर आ रही इंडिगो एयरलाइंस की 6ई 959 फ्लाइट में सोमवार सुबह उस समय मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति बन गई, जब उड़ान के दौरान एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने विमान को इंदौर ले जाने के बजाय हैदराबाद की ओर डायवर्ट करने का निर्णय लिया।
विमान सुबह 8:41 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरा। इस घटना के कारण विमान के इंदौर पहुंचने में करीब दो घंटे की देरी से इंदौर पहुंचा। विमान 7.38 पर इंदौर आता है, डायवर्ट होने से यह विमान सुबह 9.25 बजे इंदौर पहुंचा।
इसका असर इंदौर से चंडीगढ़ जाने वाली अगली उड़ान पर भी पड़ा ओर वह देरी से रवाना हुई। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो की सुबह 2.30 बजे की पुणे से आने वाली उड़ान निरस्त रही।
यह भी पढ़ें- Indore Airport Flights: विंटर सीजन में बदलेगा इंदौर एयरपोर्ट की एक दर्जन फ्लाइट्स का टाइम