
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रदेश में भांवातर योजना के तहत सोयाबीन की खरीदी की जा रही है। किसानों द्वारा मंडी में बेची जा रही सोयाबीन में किसानों के खाते में भावांतर की राशि डाली जाना है। 26 नवंबर को गौतमपुरा से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों के खाते में राशि का अंतरहण करेंगे। 1.52 लाख किसानों के खाते में 253 करोड रुपये की राशि अंतरित की जाएगी।
गाैतमपुरा में होने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग के सचिव निशांत वरवड़े ने वर्चुअली बैठक की। सचिव वरवड़े ने कहा कि गाैतमपुरा में मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री एदल सिंह कषाना शामिल हाेंगे।कार्यक्रम में दस हजार से अधिक किसान शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर कृषि से संबंधित उपकरणों की प्रदर्शित लगायी जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों से संवाद भी करेंगे। वरवड़े ने कार्यक्रम के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। बैठक में इंदौर से संभागायुक्त डा. सुदाम खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा, मण्डी बोर्ड के आयुक्त सह प्रबंध संचालक कुमार पुरूषोत्तम एवं मण्डी बोर्ड इंदौर की उप संचालक प्रवीणा चौधरी शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें... SIR, टैक्स कलेक्शन और सफाई के कार्यों में न बरतें कोताही...जबलपुर निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश