• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Fire Accident: सिरफिरे ने प्रेमिका की गाड़ी जलाई, इमारत में फैली आग से 7 लोग जिंदा जले

Indore Fire Accident: वारदात को अंजाम देने वाला सिरफिरा प्रेमी गिरफ्तार, मकान मालिक पर केस दर्ज।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Sat, 07 May 2022 03:45:28 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 May 2022 07:39:50 AM (IST)
Indore Fire Accident: सिरफिरे ने प्रेमिका की गाड़ी जलाई, इमारत में फैली आग से 7 लोग जिंदा जले

Indore Fire Accident: मुकेश मंगल, इंदौर। विजय नगर क्षेत्र की स्वर्णबाग कालोनी में शुक्रवार देर रात दिल दहलाने वाली घटना हुई। बस डिपो के सामने बनी दो मंजिला इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। आग इमारत में रहने वाली एक युवती के प्रेमी ने लगाई थी, जिसकी युवती से अनबन चल रही थी। पार्किंग में रखी गाड़ियों से भभकी आग ने पूरी इमारत को चपेट में ले लिया और दो महिलाओं सहित पांच पुरुषों की जलने एवं दम घुटने से मौत हो गई। जान बचाने के लिए दो युवकों ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उनकी कमर में गंभीर चोट आई। दो महिलाओं को रहवासियों ने खिड़कियां व ग्रिल उखाड़ कर रस्सियों से बाहर निकाला। पुलिस ने इमारत के मालिक इंसाफ पटेल और उसके भाई एहसान को हिरासत में लिया है। वारदात को अंजाम देने वाले सिरफिरे प्रेमी को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: इंदौर में बिल्डिंग में आग से 7 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता देगी सरकार

घटना शुक्रवार की रात तीन बजे की है। शनिवार दोपहर तक पुलिस और एफएसएल विशेषज्ञ आग की वजह शार्ट सर्किट को मान कर जांच करते रहे, लेकिन दोपहर बाद सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि कालोनी में रहने वाले संजय नामक युवक ने एक युवती के स्कूटर में आग लगाई थी। इसी इमारत में रहने वाली एक युवती से संजय का प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों से उनकी अनबन चल रही थी। आरोपित संजय ने रात ठीक 2.54 बजे इमारत में प्रवेश किया और वहां खड़ी एक गाड़ी से बोतल में पेट्रोल निकाला। 3.01 बजे उसने गाड़ी में आग लगाई और फिर सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने का प्रयास किया। उसने मीटर से भी छेड़छाड़ की और थोड़ी देर बाद बाहर निकल गया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। इंसाफ ने भी फुटेज देख संजय की पहचान कर ली, जो कुछ समय पहले तक इसी इमारत में रहता था।


यह भी पढ़ें: स्वर्णबाग अग्निकांड के चश्मदीद ने बताया,आग-आग की आवाज सुन नींद से जागा, बचाई लोगों की जान

मृतकों के स्वजन को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री ने मृतकों केस्वजन को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। हादसे में स्वर्णबाग निवासी ईश्वर सिंह सिसोदिया उनकी पत्नी नीतू सिसोदिया, आशीष राठौर (झांसी), गौरव पंवार (बैतूल), आकांक्षा अग्रवाल (देवास), समीर सिंह (ग्वालियर) और देवेंद्र साल्वे (बैतूल) की मौत हुई है। फिरोज, मुनिरा, विशाल प्रजापति, अरशत और सोनाली पवार घायल हुए हैं। उनका एमवाय अस्पताल में इलाज जारी है। उधर, पुलिस ने इमारत के मालिक इंसाफ पटेल और उसके भाई एहसान पटेल को हिरासत में ले लिया। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि मकान मालिक पर पुलिस प्रशासन ने प्रकरण दर्ज करने की तैयारी कर रहा है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने भी जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने लिखा- 'मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ अग्निकांड अत्यंत दुखद है। इस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।' मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया- 'इंदौर के स्वर्ण बाग कालोनी में हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैंने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे।'