• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंदौर में मुस्लिम छात्रों के नाम से स्कॉलरशिप में बड़ा फर्जीवाड़ा, केंद्र सरकार को लगाया लाखों का चूना, 5 लोगों पर FIR

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में मुस्लिम छात्रों के नाम से आवंटित छात्रवृत्ति में बड़ा फर्जीवाड़ा देखने को मिला है। जांच में अपराध शाखा ने 27 शिक...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 06 Aug 2025 07:28:34 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 Aug 2025 07:36:30 PM (IST)
इंदौर में मुस्लिम छात्रों के नाम से स्कॉलरशिप में बड़ा फर्जीवाड़ा, केंद्र सरकार को लगाया लाखों का चूना, 5 लोगों पर FIR
मुस्लिम छात्रों के नाम से आवंटित छात्रवृत्ति में बड़ा फर्जीवाड़ा (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. मुस्लिम छात्रों के नाम से आवंटित छात्रवृत्ति में बड़ा फर्जीवाड़ा
  2. अपराध शाखा ने फर्जीवाड़ा करने वाले संचालकों की तलाश शुरू की
  3. अपराध शाखा की नजर में 27 शिक्षण संस्थान संदिग्ध,5 पर एफआईआर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मुस्लिम छात्रों के नाम से आवंटित छात्रवृत्ति में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। संचालक खंडहर और खाली मैदान को स्कूल व मदरसा बताकर लाखों रुपये की छात्रवृत्ति ले रहे थे। भौतिक सत्यापन के बाद अपराध शाखा ने फर्जीवाड़ा करने वाले संचालकों की तलाश शुरू कर दी है।

इस मामले की सरकार को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है। अपराध शाखा ने 17 जून को ही पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक अनिल कुमार सोनी की शिकायत पर केस दर्ज किया था।

छानबीन में चौंकाने वाली जानकारी आई सामने

डीसीपी(अपराध)राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, आरोपित संस्थान और संचालकों के बारे में छानबीन की तो पता चला कुछ जगहों पर स्कूल और मदरसे ही नहीं हैं। पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी आफताब खान के ठिकाने पर दबिश दी पर वह मोबाइल बंद कर फरार हो गया। आफताब का सब्जी मंडी खजराना में सेंट जेवियर कान्वेंट(डाइस कोड-23260103838) के नाम से स्कूल है और उसने 7 लाख से ज्यादा की छात्रवृत्ति ली थी। टीआई नीरज मेडा द्वारा सत्यापन करने उस जगह पर कुछ नहीं मिला।


27 शिक्षण संस्थान संदिग्ध,5 पर एफआईआर दर्ज

अनिल कुमार की शिकायत पर निरीक्षक माधवसिंह भदौरिया ने जांच की और केयर वेल स्कूल (डाइस कोड-23260101344) के संचालक मोहम्मद रफीक खान (बैकुंठधाम कालोनी), मदरसा साफिया (डाइस कोड-23260104265) की संचालिक शबनम शाह(हीना पैलेस खजराना), मदरसा उस्मानिया (डाइस कोड-23260100149) की संचालिका शहनाज खानम(चंदननगर),सेंट जेवियर कान्वेंट(डाइस कोड-23260103838) के संचालक आफताब खान(खजराना),सेंट जेआर डीआरडी मेमोरियल स्कूल (डाइस कोड-23260104238) के संचालक आफताब (सब्जीमंडी) के खिलाफ केस दर्ज किया।

निरीक्षक के अनुसार कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए अपात्र विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकृत कर स्वयं के लॉगिन से अग्रेषित कर फर्जीवाड़ा किया गया है। जांच में कुल 27 शिक्षण संस्थानों को संदिग्ध बताया गया है।

यह भी पढ़ें- फिर शर्मसार हुई सीधी... जंगल घूमने गई दलित युवती के साथ गैंगरेप, 'कांड' के बाद आरोपी फरार