• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फोटो खिंचा रही युवती को घसीटकर जंगल में ले गए बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

MP Crime: मध्य प्रदेश के सीधी में शर्मसार घटना देखने को मिली है, जहां अपने प्रेमी के साथ जंगल घूमने गई दलित युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 06 Aug 2025 06:56:42 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 Aug 2025 08:31:34 PM (IST)
फोटो खिंचा रही युवती को घसीटकर जंगल में ले गए बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
जंगल घूमने गई दलित युवती के साथ गैंगरेप

HighLights

  1. मध्य प्रदेश के सीधी में जंगल घूमने गई युवती के साथ गैंगरेप
  2. गैंगरेप के बाद युवती को जंगल में छोड़कर फरार हो गए
  3. चुरहट थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीधी। एक बार फिर सीधी शर्मसार हुआ है, जहां प्रेमी के साथ जंगल घूमने गई दलित युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी फिल्मी स्टाइल में पहले प्रेमी के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिए। इस दौरान युवती लाज की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपियों ने उसे घसीटते हुए घने जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया। इसके बाद जंगल में छोड़कर फरार हो गए। चुरहट थाना पुलिस ने तीन आरोपित को गिरफ्तार कर जांच में जुटी है। घटना मंगलवार दोपहर करीब बजे की है।

बता दें कि मंगलवार दोपहर युवती अपने प्रेमी के साथ जंगल घूमने गई थी। दोनों घने जंगल में फोटो सूट कर जंगल से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान रास्ते से जा रहे चारों आरोपियों ने इन्हें पकड़ लिया। इसमें दो आरोपी पहले प्रेमी के साथ मारपीट कर पकड़ लिया। तो वहीं साथ रहे दो आरोपित युवती को घसीटते हुए घने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती इनसे लाज की भीख पैर में गिरकर मांगती रही। पर इन्होंने ने नहीं सुना। पुलिस को मौके पर एक तौलिया और संघर्ष के निशान मिले हैं।


करीब एक घंटे तक चला संघर्ष

युवती और आरोपितों के बीच जंगल में करीब एक घंटे तक संघर्ष चलता रहा। करीब 2 बजे युवती जंगल से नीचे उतरकर उसने भवन निर्माण का काम कर रहे लोगों से मदद मांगी और आपबीती सुनाई। सरपंच पति दलबीर सिंह को युवती ने बताया कि वह प्रेमी के साथ जंगल से बाहर आने के लिए नीचे उतर रही थी, तभी आरोपितों ने उसका मुंह दबा दिया और उसके प्रेमी के सिर पर डंडा मारा। वह जमीन पर गिर पड़ा।

दो आरोपित पीड़िता को जंगल की ओर खींचकर ले गए, जबकि दो युवक प्रेमी को पकड़े रहे। पीड़िता ने बताया कि वह गिड़गिड़ाती रही लेकिन वह नहीं मानें।

आरोपितों ने छीन लिया था मोबाइल

युवती ने बताया कि आरोपित नशें में थे। घटना के बाद धमकाया कि अगर किसी को बताया तो दोनों को जान से मार देंगे। दोनों के मोबाइल भी छीन लिए। किसी तरह खुद को संभालते हुए पीड़िता जंगल से दोपहर करीब 2 बजे बाहर आई। इसके बाद दलबीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में गई।

मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीन को गिरफ्तार कर लिया है, एक फरार है। पांच टीमें सर्चिग कर रही हैं- डॉ. रवींद्र वर्मा पुलिस अधीक्षक सीधी।

घटना की जानकारी पहले सेमरिया थाने को मिली थी। दरअसल पीड़िता पहले वहां पहुंची। अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराने के बाद मामला मंगलवार देर रात चुरहट थाने में दर्ज किया गया- आशुतोष द्विवेदी एसडीओपी चुरहट।

यह भी पढ़ें- जंगल में मुसीबत के समय प्रेमी ने दिया 'धोखा', बाद में अकेली लड़की का 3 दरिंदों ने किया गैंगरेप