• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP National Convention 2024: इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सुझाए अमित शाह के प्रस्ताव पर संशोधन, जानें क्‍या कहा

BJP National Convention 2024: भाजपा के राष्‍ट्रीय अधिवेशन में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गृहमंत्री अमित शाह द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर दो संशोधन...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sun, 18 Feb 2024 03:11:40 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Feb 2024 03:16:20 PM (IST)
BJP National Convention 2024: इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सुझाए अमित शाह के प्रस्ताव पर संशोधन, जानें क्‍या कहा
भाजपा के राष्‍ट्रीय अधिवेशन में इंदौर महापौर पुष्‍यमित्र भार्गव

HighLights

  1. दिल्‍ली में हुआ भाजपा का राष्‍ट्रीय अधिवेशन
  2. अमित शाह ने रखा प्रस्ताव
  3. पुष्यमित्र भार्गव ने सुझाए संशोधन

BJP National Convention 2024 इंदौर/दिल्ली। दिल्‍ली में भाजपा का राष्ट्रीय महाधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा ‘बीजेपी देश की आशा और विपक्ष की हताशा’ विषय पर प्रस्ताव पेश किया, जिसमें अधिवेशन में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दो संशोधन सुझाए हैं।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि जी 20 के माध्यम से भारत ने दुनिया में साख बनाई है, ऐसे में इस प्रस्ताव का नाम ‘बीजेपी देश और दुनिया की आशा और विपक्ष की हताशा’ रखा जाना चाहिए।

स्वच्छता सर्वेक्षण पर रखी बात

वहीं पुष्यमित्र भार्गव ने प्रस्ताव में स्वच्छ भारत अभियान को भी जोड़ने का संशोधन प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पीएम बने और शपथ के पहले गंगा घाट पर पूरे देश को संकल्प दिलाया था कि हम स्वच्छ भारत मिशन करेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता सर्वेक्षण भारत में होता है। आज 4777 शहरों में सर्वेक्षण होता है। जिसने दुनिया में भारत की स्वच्छता को स्थापित किया। इस प्रस्‍ताव में स्वच्छ भारत मिशन के आधार पर देश को स्वच्छ करने का जो भाव है उसे सम्मिलित करना चाहिए।


View this post on Instagram

A post shared by Nai Dunia (@nai_dunia)