• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

एमपी में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का खाका तैयार, 55 जिलों का सर्वे पूरा; 1,000 से अधिक नए रूटों पर दौड़ेंगी बसें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को प्रदेशभर में लागू करने के लिए सरकार ने रूट प्लान से लेकर तकनीकी निगरानी और बस अधोसंरचना तक की विस्तृत कार्ययोजना तैयार...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 09:09:23 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 09:09:23 PM (IST)
एमपी में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का खाका तैयार, 55 जिलों का सर्वे पूरा; 1,000 से अधिक नए रूटों पर दौड़ेंगी बसें
मध्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन का नया अवतार। (AI Generated Image)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन का नया अवतार
  2. विकसित होंगे 150 सिटी और 450 इंटरसिटी रूट
  3. महिलाओं के लिए शुरू होगी 'पिंक बाइक-टैक्सी'

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को प्रदेशभर में लागू करने के लिए सरकार ने रूट प्लान से लेकर तकनीकी निगरानी और बस अधोसंरचना तक की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। यात्री परिवहन विजन समिट-2026 में बताया गया कि प्रदेश के 55 जिलों का रूट सर्वे पूरा हो चुका है।

डेटा आधारित योजना के तहत करीब 150 सिटी, 450 इंटरसिटी और 436 इंटरस्टेट मार्ग विकसित किए जाएंगे। बसों में सीसीटीवी, जीपीएस, पैनिक बटन और रियल टाइम मानिटरिंग की सुविधा होगी तथा ईवी और सीएनजी बसों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यात्रियों को भरोसेमंद सेवा देना लक्ष्य

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के लिए मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमपीवायपीआइएल) बनाई गई है। परिवहन सचिव मनीष सिंह ने बताया कि बस संचालन, आईटीएमएस और परिवहन अधोसंरचना को पीपीपी मॉडल पर एकीकृत किया जाएगा। इसका उद्देश्य सही बस सही मार्ग और सही समय के आधार पर यात्रियों को भरोसेमंद सेवा देना है।


रैपिडो से जुड़ेगी बस और मेट्रो

फर्स्ट और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए एपपीवायपीआइएल और रैपिडो के बीच एमओयू हुआ। इसके तहत बस स्टैंड, बस स्टाप और मेट्रो स्टेशनों की जानकारी रैपिडो के तकनीकी प्लेटफार्म से जोड़ी जाएगी। महिलाओं द्वारा संचालित रैपिडो पिंक बाइक-टैक्सी को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इसकी शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल और इंदौर में होगी।

नवाचार के लिए चैलेंज

सरकार ने एमपी मोबिलिटी इनोवेशन चैलेंज-2026 भी शुरू किया है। इसमें एआई और डेटा आधारित मोबिलिटी, वित्तीय व परिचालन स्थिरता, समावेशी परिवहन, अधोसंरचना व लास्ट-माइल कनेक्टिविटी तथा ग्रीन मोबिलिटी जैसे पांच क्षेत्रों में नए समाधान तलाशे जाएंगे। स्टार्टअप, एमएसएमई, शोधकर्ता, शिक्षण संस्थान और नवप्रवर्तक इसमें भाग ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें- एमपी में अनंत चतुर्दशी पर होगा बड़ा श्रीगणेश... 25 सितंबर से चलेंगी सुगम बसें, प्रदेश के 75% गांवों तक पहुंचेगी सेवा

पीथमपुर में बनेंगी पांच हजार ई-बस

समिट में उद्योग प्रतिनिधियों ने भी निवेश और तकनीक की जानकारी दी। एका मोबिलिटी पीथमपुर में ई-बस निर्माण संयंत्र स्थापित कर रही है। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता पांच हजार ई-बस बताई गई। वहीं, समिट में बस आपरेशन, आधुनिक टर्मिनल, डिपो, स्टाप, डिजिटल टिकटिंग, रियल टाइम यात्री सूचना प्रणाली और ग्रीन मोबिलिटी को लेकर पीपीपी आधारित माडल पर मंथन हुआ।