• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

एमपी में अनंत चतुर्दशी पर होगा बड़ा श्रीगणेश... 25 सितंबर से चलेंगी सुगम बसें, प्रदेश के 75% गांवों तक पहुंचेगी सेवा

मध्य प्रदेश में दो दशक से बंद पड़ी राज्य परिवहन सेवा को नए स्वरूप में फिर शुरू करने की तैयारी पूरी हो गई है। 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन मुख्यमं...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 08:50:51 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 08:50:51 PM (IST)
एमपी में अनंत चतुर्दशी पर होगा बड़ा श्रीगणेश... 25 सितंबर से चलेंगी सुगम बसें, प्रदेश के 75% गांवों तक पहुंचेगी सेवा
मध्य प्रदेश में 20 साल बाद नई राज्य परिवहन सेवा। (AI Generated Image)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में 20 साल बाद नई राज्य परिवहन सेवा
  2. दो दशक बाद फिर लौट रही मप्र की सरकारी सेवा
  3. रैपिडो पिंक बाइक टैक्सी से महिलाओं को रोजगार

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश में दो दशक से बंद पड़ी राज्य परिवहन सेवा को नए स्वरूप में फिर शुरू करने की तैयारी पूरी हो गई है। 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन भोपाल से प्रदेश में मुख्यमंत्री परिवहन सेवा का ‘श्रीगणेश‘ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर में इसकी घोषणा की।

सरकार ने वर्ष 2030 तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बस सेवा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ बस चलाने की योजना नहीं, बल्कि सुरक्षित, आधुनिक, भरोसेमंद और तकनीक आधारित ऐसा सार्वजनिक परिवहन माडल होगा, जिसे पूरा देश उदाहरण के रूप में देखेगा।


एमपी में करीब 5 लाख किलोमीटर का रोड नेटवर्क

ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट-2026 के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में करीब 5 लाख किलोमीटर का रोड नेटवर्क है और यहां 15 हजार से अधिक बसें चलाने की क्षमता है। प्रदेश में आने वाले करोड़ों पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए भी बेहतर बस कनेक्टिविटी जरूरी है। उन्होंने निजी बस ऑपरेटरों, बस निर्माता कंपनियों और इंडस्ट्री पार्टनर्स से सरकार के साथ जुड़कर इस मॉडल को सफल बनाने की अपील की।

ई-व्हीकल को बढ़ावा, ग्रीन मोबिलिटी पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुगम परिवहन सेवा में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों का भी ध्यान रखा गया है। ई-व्हीकल को बढ़ावा देते हुए भविष्य की ग्रीन मोबिलिटी पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन के बढ़ते विस्तार के बीच सार्वजनिक परिवहन की भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है। उज्जैन में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और प्रदेश में हर साल आने वाले 20 करोड़ से अधिक पर्यटकों के लिए मजबूत बस नेटवर्क जरूरी है।

सड़क सुरक्षा और निगरानी पर फोकस

परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार निजी बस संचालकों के साथ सहभागी बनकर संगठित और पारदर्शी व्यवस्था तैयार कर रही है। आधुनिक बस टर्मिनल, डिजिटल ट्रैकिंग, चालकों-परिचालकों की निगरानी और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सेवा का हिस्सा बनाया जाएगा। उनका कहना था कि 2004-05 में पुरानी राज्य परिवहन सेवा बंद होने के बाद अब नई व्यवस्था के जरिए प्रदेश के सार्वजनिक परिवहन को नया स्वरूप दिया जा रहा है।

लाल सलाम को खत्म करने वाला पहला राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में 14 सितंबर को विघ्नहर्ता भगवान गणेश का आगमन हो रहा है और इसके माध्यम से देशवासियों को एकजुट करने का काम बाल गंगाधर तिलक ने किया था। इसी माह 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस है।

उनके नेतृत्व में पहले गुजरात और अब भारत ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर से नक्सलवाद की समस्या खत्म हुई है। मध्य प्रदेश लाल सलाम को आखिरी सलाम करने वाला देश का पहला राज्य है।

यह भी पढ़ें- बिहार के गांव से निकला एमपी परिवहन बसों का Logo, सीएम मोहन यादव ने सम्मानित किया, मिला 5 लाख का इनाम

योजना के यह है लक्ष्य

  • पीपीपी माडल पर बस का होगा संचालन।
  • इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस)।
  • आधुनिक और सुरक्षित परिवहन अधोसंरचना
  • ग्रामीण, अंतर्जिला, अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी देना
  • डिजिटल टिकटिंग और रियल टाइम ट्रैकिंग निगरानी
  • पर्यावरण अनुकूल बस सेवा का विकास करना।
  • परिवहन में ई-बस के उपयोग से प्रतिवर्ष 70 हजार टन कार्बन उत्सर्जन रूकेगा।
  • भोपाल और इंदौर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू होगी परिवहन सेवा।
  • महिलाओं द्वारा संचालित रैपिडो पिंक बाइल टैक्सी सेवा को मिलेगा बढ़ावा।
  • एमपीवायपीआइएल और रेपीडो के बीच हुआ एमओयू।