• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में बीएससी का छात्र बेच रहा था म्यूल अकाउंट, कमीशन के झगड़े में साथी सहित गिरफ्तार

साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले बैंक खातों की खरीद-फरोख्त में बीएससी का एक छात्र शामिल मिला है। तुकोगंज पुलिस ने ऐसे ही नेटवर्क से जुड़े दो युवकों को...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 08:06:38 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 08:06:38 AM (IST)
इंदौर में बीएससी का छात्र बेच रहा था म्यूल अकाउंट, कमीशन के झगड़े में साथी सहित गिरफ्तार
छात्र बेच रहा था म्यूल अकाउंट, साथी सहित गिरफ्तार। -एआई इमेज

HighLights

  1. 14 हजार में खरीदकर 16 हजार रुपये में बेचता था बचत बैंक खाते
  2. आरोपी ने अब तक 20 से ज्यादा खाते सप्लाई करना स्वीकारा
  3. टेलीग्राम ग्रूप से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले बैंक खातों की खरीद-फरोख्त में बीएससी का एक छात्र शामिल मिला है। तुकोगंज पुलिस ने ऐसे ही नेटवर्क से जुड़े दो युवकों को पकड़ा है।

पुलिस के मुताबिक, छात्र आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को रुपये का लालच देकर उनके बैंक खाते खरीदता और आगे साइबर अपराधियों तक पहुंचाता था। एक खाते पर दो हजार रुपये का मुनाफा कमाने वाले दोनों के बीच कमीशन को लेकर विवाद हो गया। इसी झगड़े ने पुलिस को म्यूल अकाउंट के कारोबार तक पहुंचा दिया।

दो युवकों के बीच विवाद की सूचना मिली थी

तुकोगंज पुलिस के अनुसार, बुधवार को एमजी रोड स्थित ट्रेजर आइलैंड मॉल के सामने दो युवकों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे प्रधान आरक्षक भागचंद्र और मनीष राजावत ने हिमांशु शर्मा निवासी खनियाधाना, शिवपुरी और आर्यन साहू निवासी कमला नेहरू कॉलोनी, खड़े गणपति को पकड़ा।


पूछताछ में बैंक खातों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया

पूछताछ में बैंक खातों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया। हिमांशु बीएससी का छात्र है और साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराता था। बुधवार को वह आर्यन के कहने पर तीन खातों से संबंधित दस्तावेज लेकर आया था। इसी दौरान कमीशन को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

अब तक 20 से अधिक बैंक खाते सप्लाई कर चुका है

पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि वह अब तक 20 से अधिक बैंक खाते सप्लाई कर चुका है। वह लोगों से एक खाता 14 हजार रुपये में खरीदता और आर्यन को 16 हजार रुपये में देता था। इस तरह हर खाते पर दो हजार रुपये का अंतर रहता था। पुलिस अब इन खातों का इस्तेमाल किन साइबर अपराधों में हुआ, इसकी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आर्यन ने पूछताछ में स्कीम नंबर 51 में रहने वाले आदर्श रघुवंशी से संपर्क होने की जानकारी दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गिरोह टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क और लेन-देन का नेटवर्क चला रहा था।

यह भी पढ़ें- बैंक खातों को किराए पर देकर साइबर ठगी का खेल, बिलासपुर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई