• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में गजब खेला! बनकर तैयार हुआ 83 करोड़ का जिला अस्पताल, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में दूसरे की जमीन

धार रोड स्थित जिला अस्पताल की इमारत 83 करोड़ की लागत से तैयार हो चुकी है, लेकिन विडंबना है कि जिस जगह पर यह इमारत बनी है उसका मालिकाना हक अब तक स्वास्...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 07:54:01 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 07:55:03 PM (IST)
इंदौर में गजब खेला! बनकर तैयार हुआ 83 करोड़ का जिला अस्पताल, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में दूसरे की जमीन
83 करोड़ की लागत से तैयार जिला अस्पताल का फंसा मालिकाना हक

HighLights

  1. 83 करोड़ की लागत से तैयार जिला अस्पताल का फंसा मालिकाना हक
  2. खसरे में सांची दुग्ध संघ का नाम, अटकी फायर सेफ्टी एनओसी
  3. कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश, सांची दुग्ध संघ से NOC का इंतजार

नीरज व्यास, इंदौर। धार रोड स्थित जिला अस्पताल की इमारत 83 करोड़ की लागत से तैयार हो चुकी है, लेकिन विडंबना है कि जिस जगह पर यह इमारत बनी है उसका मालिकाना हक अब तक स्वास्थ्य विभाग के पास है ही नहीं। आज भी सरकारी रिकॉर्ड में यह जमीन सांची दुग्ध संघ के नाम पर दर्ज है।

इसे लेकर पूर्व में कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से कोशिशें की गई, लेकिन सब नाकाफी रही। विभाग की ओर से कई सालों के प्रयासों के बाद 300 बेड के अस्पताल की मंजूरी लेकर इमारत तो खड़ी कर दी है, लेकिन अब भी स्वास्थ्य विभाग के नाम पर जमीन होने के लिए सांची दुग्ध संघ की एनओसी का इंतजार है।


फायर NOC के लिए खसरे में नाम दर्ज होना जरूरी, कलेक्टर ने शुरू कराई जांच

नया जिला अस्पताल तैयार होने के बाद भवन के लिए फायर सेफ्टी एनओसी लेने के साथ ही अन्य अनुमतियों के लिए जमीन के खसरे में स्वास्थ्य विभाग का नाम दर्ज होना जरूरी है। ऐसे में सिविल सर्जन ने इसे लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा के संज्ञान में सारा मामला लाया है। इसे लेकर कलेक्टर वर्मा ने नजूल विभाग को लिखा है और रिकॉर्ड खंगालना शुरू हुए हैं। इसके साथ अब जमीन विभाग के नाम पर होने के लिए कवायद फिर तेज होती दिख रही है।

1988 तक संचालित होता था दुग्ध संघ, विभागीय तालमेल न होने से अटकी NOC

सांची दुग्ध संघ के नाम पर दर्ज यह जमीन उस स्थिति में ही स्वास्थ्य विभाग के नाम पर हो सकती है जब सांची दुग्ध संघ की ओर से इसे लेकर एनओसी दी जाए। लंबे वक्त से एनओसी का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन विभागीय तालमेल न बैठ पाने की वजह से एनओसी अब तक नहीं मिली है। साल 1988 तक वर्तमान जिला अस्पताल की जमीन पर सांची दुग्ध संघ संचालित होता था। इसकी कुछ जमीन का हिस्सा जीएसआइटीएस की मालिकी का भी था। इसके बाद से जमीन पर जिला अस्पताल तो निर्माण हो गया, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में विभाग का नाम नहीं चढ़ सका। जानकारी के अनुसार सरकारी दस्तावेजों में जमीन पर मौके पर जिला अस्पताल है, लेकिन मालिकाना हक दुग्ध संघ के ही पास है।

यह भी पढ़ें- एमपी के बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिले की बदलेगी तस्वीर! 400 करोड़ से होगा 644 गांवों का विकास

जिला अस्पताल की जमीन सरकारी रिकॉर्ड में स्वास्थ्य विभाग के नाम पर दर्ज होइसे लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। सांची दुग्ध संघ से एनओसी मिलने के बाद ही प्रक्रिया पूरी हो पाएगी। - डॉ. भूपेंद्र सिंह शेखावत, सिविल सर्जन

मैं फिलहाल एक मीटिंग में हूं, इस मामले पर अभी कुछ नहीं बोल पाऊंगा। - रोहित मिश्रा, मैनेजर, सांची दुग्ध संघ