Chhotu Maharaj Indore News: छोटू महाराज को रिमांड लेने की तैयारी, न्यायालय में वन विभाग लगाएगा आवेदन
Chhotu Maharaj Indore News: आश्रम में उल्लू मिलने के बाद विभाग तांत्रिक की रिमांड की तैयारी में जुट गया है। तांत्रिक में जेल बंद है। ...और पढ़ें
By gajendra.nagarEdited By: gajendra.nagar
Publish Date: Fri, 19 Nov 2021 04:51:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Nov 2021 06:16:54 PM (IST)

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि, Chhotu Maharaj Indore News। तांत्रिक क्रिया कर लोगों से ठगी करने के बाद अब छोटू महाराज (सीमानंद गिरी) पर वन अपराध भी दर्ज हो चुका है। वन विभाग तांत्रिक पर शिकंजा कसने में लगा है।
आश्रम में उल्लू मिलने के बाद विभाग तांत्रिक को रिमांड की तैयारी में जुट गया है। वैसे इन दिनों तांत्रिक जेल में बंद है। वन अधिकारियों के मुताबिक वन्यप्राणियों से जुड़ी जानकारी के लिए रिमांड लेंगे। इसके लिए न्यायालय में आवेदन लगाया जाएगा। पंद्रह दिन पहले सुपर कारिडोर स्थित आश्रम से इंदौर रेंज ने उल्लू का रेस्क्यू किया। सूत्रों के मुताबिक छोटू महाराज लोगों को उल्लू दिखाकर पैसों की बरसात करने का झांसा देता था। लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए लोग हजार रुपये छोटू को तांत्रिक क्रियाओं के लिए देते थे। पूछताछ के दौरान छोटू महाराज ने कहा कि ढाई साल पहले उल्लू आश्रम में उड़कर आए थे। उनकी देखरेख के लिए दो लोगों को जिम्मेदारी दी थी। कुछ घंटों के लिए इन्हें पिंजरे से बाहर निकालते थे।
सूत्रों के मुताबिक आश्रम में दूसरे भी वन्य प्राणी रखे हुए थे। विभाग की कार्रवाई के बाद आश्रम के लोगों ने इन्हें दूसरे स्थान पर छोड़ दिया है। एसडीओ एके श्रीवास्तव का कहना है कि उल्लू मिलने के बाद विभाग ने छोटू महाराज पर वन्यप्राणी अधिनियम की धारा 1972 के तहत् प्रकरण दर्ज कर लिया है। विभाग तीन से चार दिन की रिमांड ले सकता है। जल्द ही न्यायालय में आवेदन किया जाएगा। वे बताते हैं कि मुखबिर से अन्य वन्यप्राणियों के बारे में भी पता चला है। इसकी जांच के लिए संबंधित वनकर्मियों को निर्देश दे दिए हैं।