
डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर में गांधी नगर से रेडिसन तक मेट्रो रेल का कमर्शियल रन जल्द शुरू हो सकता है। अभी तक इस रूट पर मेट्रो का ट्रायल रन चल रहा था। आने वाले कुछ दिनों में ही यह रूट यात्रियों के लिए शुरू किया जा सकता है।
इसके पहले भी कमर्शियल रन शुरू होने वाला था और दो बार इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। सीएमआरएस से अनुमति नहीं मिलने पर यात्रियों के लिए इस रूट पर कमर्शियल रन शुरू नहीं हो सका था।
इंदौर में मेट्रो के कमर्शियल रन को शुरू करने के लिए इस बार अधिकारियों ने एक बार फिर तैयारी की गई। सीएमआरएस की एनओसी की अवधि पूरी होने पर फिर से निरीक्षण किया जाएगा।
शहरवासियों को गांधी नगर से रेडिसन तक मेट्रो रेल चलने का बेसब्री से इंतजार है। इसके शुरू होने से सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा और लोग आसानी से गांधी नगर से विजय नगर और रेडिसन तक पहुंच सकेंगे। साढ़े 17 किमी के इस हिस्से में पहले 6 किमी में कमर्शियल रन हुआ था।
सीएमआरएस की एनओसी की वजह से इस बार इंदौर मेट्रो रेल का कमर्शियल रन जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है। एनओसी का तय समय पूरा होने के बाद में कमर्शियल रन की मंजूरी के लिए फिर से सभी प्रक्रियाएं होती हैं।
यह भी पढ़ें- इंदौर बनेगा पायलट सिटी, मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के आसपास होगा हाईटेक विकास, बदलेगी शहर की यातायात व्यवस्था