• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के एमवाय अस्पताल में डॉक्टर और जयस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा

एमवाय अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के एनआईसीयू में दो नवजातों को चूहे द्वारा कुतरने की घटना में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ती...और पढ़ें

By Vinay YadavEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Wed, 24 Sep 2025 02:39:07 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Sep 2025 04:13:32 AM (IST)
इंदौर के एमवाय अस्पताल में डॉक्टर और जयस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा
इंदौर के एमवाय अस्पताल में डॉक्टर और जयस कार्यकर्ता आमने-सामने

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एमवाय अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के एनआईसीयू में दो नवजातों को चूहे द्वारा कुतरने की घटना में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तीन दिन से जयस संगठन का प्रदर्शन चल रहा है। मंगलवार को जयस के कार्यकर्ताओं को अस्पताल परिसर से बाहर निकालने की मांग को लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने विरोध किया।

एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी

इस दौरान डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ और जयस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए और एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और उन्हें अलग-अलग किया। जयस के कार्यकर्ताओं को मौके से हटाने के लिए एसडीएम और पुलिस अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन वह नहीं माने।


एमरजेंसी द्वार से हटाकर प्रदर्शन स्थल मुख्य द्वार पर एंबुलेंस खड़ी कर दी गई। यहीं से मरीजों का आवागमन चलता रहा। यहां रैंप नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के चलते अस्पताल परिसर के चारों तरफ के दरवाजे भी बंद कर दिए गए, जिससे लोगों को आने-जाने में मुश्किल हुई।

इस दौरान जहां डॉक्टरों को मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन आदि का समर्थन मिला, वहीं एलुमनी एसोसिएशन एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने जयस को अपना समर्थन दिया। डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल में इस तरह से प्रदर्शन करना गलत है। इसके कारण हमें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और अभद्रता के आरोप भी लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रदर्शन नहीं रुका तो सभी सामूहिक इस्तीफा देंगे।

किसने क्या कहा

डॉ. डी.के. शर्मा, अधीक्षक, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई ने कहा कि "अस्पताल परिसर शांत क्षेत्र की श्रेणी में आता है। मरीजों के हित में धरना कर रहे लोगों को यहां से हटाने के लिए पुलिस को पत्र भी लिखा है।"

जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा ने कहा कि "हमें यहां से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हम शांति पूर्ण तरीके से परिवारों को न्याय दिलवाने के लिए बैठे हैं। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी, हम यहां से नहीं हटेंगे।"

इसे भी पढ़ें- Indian Railways News: मध्य प्रदेश में 4 से 6 अक्टूबर तक कई ट्रेनें निरस्त, इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित, यहां देखें पूरी लिस्ट