• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर इंदौर कलेक्टर सख्त... सेक्शन प्रभारी निलंबित, दो का कटेगा वेतन

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने आदिम जाति कल्याण विभाग के सेक्शन प्रभारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

By prem jatEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 06:12:25 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 06:12:25 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर इंदौर कलेक्टर सख्त... सेक्शन प्रभारी निलंबित, दो का कटेगा वेतन
सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर इंदौर कलेक्टर सख्त

HighLights

  1. आदिम जाति कल्याण विभाग के सेक्शन प्रभारी को निलंबित करने के निर्देश
  2. हातोद बीएमओ व डीएवीवी प्रोफेसर का कटेगा पांच-पांच दिन का वेतन
  3. निजी छात्रावासों और कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा जांच का चलेगा अभियान

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने आदिम जाति कल्याण विभाग के सेक्शन प्रभारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं हातोद के बीएमओ और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर का पांच-पांच दिन का वेतन कटेगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता के लिए नहीं, बल्कि आवेदक की संतुष्टि के साथ किया जाना चाहिए।

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में कलेक्टर ने विभागवार लंबित शिकायतों और आवेदनों की समीक्षा की। इस दौरान हातोद के बीएमओ के स्तर पर सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही सामने आने पर पांच दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।


वहीं छात्रवृत्ति के प्रकरण में समय पर भुगतान नहीं करने पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के खिलाफ भी इतनी ही अवधि के वेतन कटौती की कार्रवाई के निर्देश दिए। आदिम जाति कल्याण विभाग में शिकायतों के निराकरण में लापरवाही और अनुशासनहीनता पाए जाने पर सेक्शन प्रभारी को निलंबित करने के निर्देश दिए गए।

छात्रावासों और कोचिंग संस्थानों की होगी जांच

बैठक में निजी छात्रावासों और कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था भी समीक्षा के केंद्र में रही। कलेक्टर ने इनके लिए सतत जांच अभियान चलाने और नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। सभी संस्थानों में फायर सेफ्टी उपकरण, बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था और आपातकालीन निकास द्वार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जहां सुरक्षा मानकों में कमी मिले, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अग्नि सुरक्षा के मामले में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

राजस्व प्रकरणों और पार्किंग पर भी जोर

कलेक्टर ने नामांतरण, सीमांकन और बंटांकन के लंबित प्रकरणों को तय समय में निपटाने तथा राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि ऑन रोड पेड पार्किंग के लिए कुछ स्थान चिह्नित कर काम शुरू कर दिया गया है, जबकि शेष स्थानों पर प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें- खंडवा नगर निगम को मिला नया हाईटेक ठिकाना, 80 कक्ष और 22 काउंटर वाले पांच मंजिला भवन का लोकार्पण

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।