• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में 'कॉमन गर्ल फ्रेंड' को लेकर छात्रों का खूनी संघर्ष, खिलाड़ी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

लसूडिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। मुख्य आरोपित वॉलीबाल का खिलाड़ी है। उसका एक हाथ टूट गया है।

By Mukesh MangalEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 10:40:50 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 10:40:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में 'कॉमन गर्ल फ्रेंड' को लेकर छात्रों का खूनी संघर्ष, खिलाड़ी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर में 'कॉमन गर्ल फ्रेंड' को लेकर छात्रों का खूनी संघर्ष

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। निजी कॉलेज के छात्रों के बीच कामन महिला मित्र को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। लसूडिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। मुख्य आरोपित वॉलीबाल का खिलाड़ी है। उसका एक हाथ टूट गया है।

बातचीत के बहाने बुलाया और कर दिया हमला

एसीपी पराग सैनी के मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बावड़ी हनुमान मंदिर के पीछे स्थित मैदान में रेनेसा कालेज के छात्र आर्यन मुकाती और उज्ज्वल प्रजापत के बीच एक महिला मित्र को लेकर विवाद हुआ था। कालेज में हुई कहासुनी के बाद उज्ज्वल ने आर्यन को अगले दिन बातचीत करने के बहाने उसी स्थान पर बुलाया। आर्यन अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद उज्ज्वल प्रजापत, शत्रुघ्न शेखावत और अभिषेक वाल्टर ने उससे विवाद शुरू कर दिया।


अस्पताल में भर्ती कराया गया घायल छात्र, पुलिस ने दर्ज किया केस

आरोप है कि गाली-गलौज के दौरान आरोपियों ने आर्यन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसके दोस्तों ने उसे उपचार के लिए ज्योति हास्पिटल पहुंचाया। सूचना मिलते ही लसूडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

तीन आरोपी छात्र गिरफ्तार, चाकू बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित शत्रुघ्न शेखावत निवासी स्कीम-78, उज्ज्वल प्रजापत निवासी थांदला, अभिषेक वाल्टर निवासी खंडवा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

एक ही युवती से बात करते थे दोनों, मुख्य आरोपी है वॉलीबॉल खिलाड़ी

एसीपी के अनुसार आर्यन और शत्रुधन एक ही युवती से बात करते थे। दोनों में इसको लेकर तनातनी चल रही थी। शत्रुधन वालीबाल खिलाड़ी भी है। वह बीकॉम फाइनल का छात्र है। अभिषेक बीसीए और उज्ज्वल बीबीए का छात्र है।

यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी हत्याकांड को पूरा हुआ 1 साल, हनीमून पर पत्नी ने ही रची थी खूनी साजिश, जानें एक साल बाद क्या है स्टेटस

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।