• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में देवास नाका फ्लाईओवर पर सर्विस रोड का निर्माण शुरू, 75 प्रतिशत काम पूरा, जाम से मिलेगी राहत

देवास नाका फ्लाईओवर पर दोनों तरफ की सर्विस रोड के दूसरे चरण का निर्माण शुरू हो गया। इसके लिए शनिवार से सत्यसाईं चौराहा की तरफ से खोदाई शुरू कर दी गई। ...और पढ़ें

By Pranay ChouhanEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 07:22:36 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 07:22:36 PM (IST)
इंदौर में देवास नाका फ्लाईओवर पर सर्विस रोड का निर्माण शुरू, 75 प्रतिशत काम पूरा, जाम से मिलेगी राहत
देवासनाका से सत्यसाई जाने वाली सर्विस रोड के दूसरे चरण का निर्माण शुरू। -नईदुनिया

HighLights

  1. रोजाना लगने वाले जाम से सैकड़ों वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत
  2. शनिवार से सत्यसाईं चौराहा की तरफ से खोदाई शुरू कर दी गई
  3. चौराहा पर रोजाना लगने वाले जाम से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : देवास नाका फ्लाईओवर पर दोनों तरफ की सर्विस रोड के दूसरे चरण का निर्माण शुरू हो गया। इसके लिए शनिवार से सत्यसाईं चौराहा की तरफ से खोदाई शुरू कर दी गई। इससे देवासनाका चौराहा पर रोजाना लगने वाले जाम से सैकड़ों वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।

वहीं, जिम्मेदारों के अनुसार देवासनाका चौराहा से पंचवटी की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों का डायवर्जन नहीं मिलने से सर्विस रोड का निर्माण कार्य रुका हुआ है। दुकानें तोड़ने के बाद डायवर्जन नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। फ्लाईओवर का 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस पर दिसंबर या जनवरी 2027 तक यातायात शुरू होने की संभावना है।


दूसरे चरण की सर्विस रोड पर जेसीबी से खोदाई का काम शुरू हो गया है

सत्यसाईं चौराहा से देवास नाका फ्लाईओवर पर जाने वाली दूसरे चरण की सर्विस रोड पर जेसीबी से खोदाई का काम शुरू हो गया है। महिंद्रा तिराहा से एक निजी कार कंपनी के शोरूम तक खोदाई चल रही है। पहले चरण में एक हिस्से में सर्विस रोड का काम पूरा हो चुका है।

एक तरफ की सर्विस रोड पूरी बन चुकी है

वहीं, दूसरी तरफ देवासनाका से सत्यसाईं चौराहा जाने वाली एक तरफ की सर्विस रोड पूरी बन चुकी है। दूसरे चरण की आधी सर्विस रोड का काम चल रहा है। पिछले दो साल से ज्यादा समय से वाहन चालक परेशान हो रहे थे। सर्विस रोड के निर्माण कार्य पूरा होने से रोजाना लगने वाले जाम से सैकड़ों वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

बता दें कि मार्च 2026 तक निर्माण कार्य पूरा होना था, लेकिन फ्लाइओवर की जद में आ रहे अतिक्रमण न हटने के कारण निर्माण कार्य देरी से चल रहा है। पिछले 23 जून को जिला प्रशासन और नगर निगम ने 30 से ज्यादा दुकानें हटाने की कार्रवाई की थी, इसके बाद निर्माण कार्य में तेजी आई थी।

15 से 20 दिन में होगा पूरा निर्माण

वीआरएस निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुभाष दास के अनुसार 15 से 20 दिन में सत्यसाईं चौराहा से देवासनाका और देवासनाका से सत्यसाईं चौराहा के दोनों तरफ सर्विस रोड का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। फिलहाल देवासनाका से पंचवटी की तरफ जाने वाले सर्विस रोड का काम रूका हुआ है, क्योंकि प्रशासन की तरफ से वाहन डायवर्जन नहीं मिल पा रहा है।

डायवर्जन मिलने के बाद ही सर्विस रोड की खोदाई का काम शुरू करेंगे। फ्लाइओवर का निर्माण कार्य 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अब तक 108 गार्डर लान्च कर चुके हैं। डायवर्जन मिल जाए तो पंचवटी की तरफ बची हुई गार्डर लान्च कर देंगे। दिसंबर या जनवरी तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।

फ्लाईओवर पर एक नजर

  • 72 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण
  • 6 लेन देवासनाका फ्लाइओवर
  • लंबाई 900 मीटर
  • चौड़ाई 26.5 मीटर
  • 75 प्रतिशत तक कार्य पूरा
  • मार्च 2026 में निर्माण पूरा समय सीमा
  • 6 महीने देरी से चल रहा निर्माण
  • दिसंबर या जनवरी 2027 में होगा शुरू

यह भी पढ़ें- इंदौर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, विकास को मिलेगी रफ्तार, एयरो सिटी और फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को मिल सकती है हरी झंडी