• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर जिले में अवैध शराब के नेटवर्क पर एक्शन, साढ़े पांच महीने में बनाए तीन हजार केस

आंकड़ों के अनुसार अवैध शराब का परिवहन बड़े पैमाने पर दोपहिया वाहनों से किया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक 74 वाहन जब्त किए गए हैं।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 08:58:49 AM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 09:10:09 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर जिले में अवैध शराब के नेटवर्क पर एक्शन, साढ़े पांच महीने में बनाए तीन हजार केस
इंदौर में अवैध शराब के खिलाफ लगातार जारी है एक्शन। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. इस अवधि में 27,216 लीटर अवैध शराब जब्त की गई
  2. 62,272 किलो महुआ लाहन और 1,441 किलो भांग भी जब्त
  3. अनुमानित मूल्य दो करोड़ 21 लाख 31 हजार रुपये बताया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग ने पिछले साढ़े पांच माह में बड़ी कार्रवाई की है। एक अप्रैल से 15 सितंबर तक विभाग ने 3245 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया।

आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में 27,216 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। साथ ही 62,272 किलो महुआ लाहन और 1,441 किलो भांग भी जब्त की गई। विभाग ने शराब के साथ-साथ उसके निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री और परिवहन के साधनों को भी निशाना बनाया। जब्त की गई मदिरा और अन्य सामग्री का अनुमानित मूल्य दो करोड़ 21 लाख 31 हजार 562 रुपये बताया गया है।


सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री और परिवहन रोकने के लिए जिले में अलग-अलग टीमें गठित कर जांच की जा रही है। होटल, ढाबों और संदिग्ध स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है।

शराब परिवहन में 74 वाहन जब्त

आंकड़ों के अनुसार अवैध शराब का परिवहन बड़े पैमाने पर दोपहिया वाहनों से किया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक 74 वाहन जब्त किए गए हैं। इसमें 67 दोपहिया, तीन तीनपहिया और चार चारपहिया वाहन शामिल हैं। जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत 1.26 करोड़ रुपये से अधिक है। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान और तेज किया जाएगा।

प्रकरण और जब्ती

  • प्रकरण बनाए गए : 3245
  • शराब जब्त : 27,216 लीटर
  • महुआ लाहन : 62,272 किलो
  • भांग जब्त : 1,441 किलो

जब्त वाहन

  • कुल वाहन : 74
  • दोपहिया : 67
  • तीनपहिया : 3
  • चारपहिया : 4

यह भी पढ़ें- भोपाल में 2.5 साल से चल रहा था कच्ची शराब का खेल, ड्रोन से खुली 12 भट्टियों की पोल, 15 हजार किलो लाहन नष्ट

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।