
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : साइबर ठगों को म्यूल अकाउंट की सप्लाई करने वाला पैडलर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। उसने आईडीबीआइ बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस के खातों की ठग गैंग को सप्लाई की थी और उसके द्वारा बेचे खातों के खिलाफ देश के नौ राज्यों से साइबर धोखाधड़ी की 35 शिकायतें दर्ज हो चुकी थी।
क्राइम ब्रांच के एडीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के अनुसार राज्य साइबर मुख्यालय, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी), गृह मंत्रालय और साइबर क्राइम पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्ध बैंक खातों की जांच की गई है। इसी दौरान आरोपित सचिन विश्वकर्मा के तीन बैंक खातों की जानकारी सामने आई।
एडीसीपी के अनुसार इन तीनों खातों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड सहित नौ राज्यों से कुल 35 शिकायतें दर्ज मिली हैं।
इंदौर। अपराध शाखा ने आन लाइन सट्टा केस में दिल्ली से एक आरोपित को पकड़ा है। पुलिस आरोपित की लंबे समय से तलाश कर रही थी। वह सट्टा लगाने वाली गैंग को पैनल की सप्लाई करता है।
डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के मुताबिक पुलिस ने मई में उषानगर (छावनी) से सात आरोपितों को सट्टा लगाते हुए पकड़ा था। मामले में 1 अक्टूबर को ग्वालियर के अभिषेक अग्रवाल की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने इस केस में दिल्ली में छापा मारा और निखिल जैन को भी पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें- नरसिंहपुर में म्यूल अकाउंट : 25 लाख का अवैध लेन-देन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार