• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DAVV CUET PG Counselling: सीयूईटी पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 31 मई तक खुली रहेगी लिंक

सीयूईटी पीजी कोर्स के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी 31 मई तक पंजीयन करवा सकेंगे।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Tue, 14 May 2024 10:23:30 AM (IST)Updated Date: Tue, 14 May 2024 10:23:30 AM (IST)
DAVV CUET PG Counselling: सीयूईटी पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 31 मई तक खुली रहेगी लिंक
सीयूईटी पीजी कोर्स की काउंसलिंग के लिए रिजस्‍ट्रेशन प्रोसेस शुरू

HighLights

  1. 43 स्नातकोत्तर कोर्स की 1473 सीटों के लिए पंजीयन शुरू
  2. 31 मई तक विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन
  3. पहले चरण की काउंसलिंग 10 
जून से होगी शुरू

DAVV CUET PG Counselling नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) पीजी की काउंसलिंग को लेकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने सोमवार से पंजीयन शुरू कर दिए हैं। एमपी ऑनलाइन के माध्यम से विद्यार्थी अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम में आवेदन कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं के पास स्नातकोत्तर कोर्स में प्रवेश के लिए 31 मई तक समय है।

पहले चरण की काउंसलिंग 10 जून से शुरू होगी, जो पांच दिन चलेगी। अधिकारियों के मुताबिक मेरिट और रैंक के आधार पर काउंसलिंग का शेड्यूल अगले कुछ दिन में जारी होगा। सीयूईटी में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से संचालित होने वाले 43 पीजी पाठ्यक्रमों की 1473 सीटें हैं। ये आईआईपीएस, आईएमएस, कामर्स, ईएमआरसी, पत्रकारिता, इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर साइंस विभागों से संचालित होते हैं।


31 मई तक खुली रहेगी रजिस्ट्रेशन लिंक

सीयूईटी पीजी देने वाले 40 हजार विद्यार्थियों के डाटा के आधार पर मेरिट और रैंक बनाई है, उसके आधार पर विद्यार्थी पंजीयन कर सकेंगे। 13 से 31 मई के बीच रजिस्ट्रेशन लिंक खुली रहेगी। 1500 रुपये पंजीयन शुल्क के अलावा विद्यार्थियों को 100 रुपये पोर्टल चार्ज भी देना होगा।

मीडिया प्रभारी डा. चंदन गुप्ता ने कहा कि सोमवार से सीयूईटी पीजी की काउंसिलिंग को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई है। पहले चरण की काउंसिलिंग 10 से 15 जून के बीच चलेगी। शेड्यूल रैंक के आधार पर बनाया जाएगा, जो 20 जून तक पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

सीट आवंटन के साथ ही होस्टल भी

काउंसलिंग में आने वाले विद्यार्थी सीट आवंटित होते ही हास्टल के लिए आवेदन कर सकेंगे। काउंसिलिंग में ही छात्रावास मिलेंगे।