• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर से अबू धाबी के लिए उड़ान दिन में संचालित होने से यात्रियों को रात्रि जागरण से मिलेगी राहत, 25 अक्टूबर से बदेलगा समय

विंटर सीजन से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से जोधपुर और अहमदाबाद के लिए नई उड़ानेंं शुरू हो रही हैं और एक दर्जन उड़ानों का समय बदल रहा है। ...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 08:34:55 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 08:34:55 AM (IST)
इंदौर से अबू धाबी के लिए उड़ान दिन में संचालित होने से यात्रियों को रात्रि जागरण से मिलेगी राहत, 25 अक्टूबर से बदेलगा समय
दिन में जाएगी अबु धाबी के लिए फ्लाइट। -फाइल फोटो

HighLights

  1. सुबह जाएगी और शाम को होगी वापसी
  2. जोधपुर और अहमदाबाद के लिए नई उड़ानेंं शुरू हो रही हैं
  3. एक दर्जन उड़ानों का समय बदल रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : विंटर सीजन से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से जोधपुर और अहमदाबाद के लिए नई उड़ानेंं शुरू हो रही हैं और एक दर्जन उड़ानों का समय बदल रहा है। सबसे बड़ा बदलाव इंदौर से अबू धाबी के लिए संचालित एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान में होगा। यह उड़ान 25 अक्टूबर से रात की अपेक्षा दिन में संचालित होगी। इससे यात्रियों को रात्रि जागरण से राहत मिलेगी।

नए शेड्यूल के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी उड़ान इंदौर से सुबह 8.40 बजे रवाना होगी और यूएई के स्थानीय समयानुसार 10.35 बजे आबू धाबी पहुंचेगी। वापसी में उड़ान आबू धाबी से सुबह 11.50 बजे रवाना होकर शाम 4.45 बजे इंदौर पहुंचेगी। इस बदलाव से दिन में ही दोनो तरफ से यात्रा पूरी होगी।


गौतरलब है कि वर्तमान में उड़ान इंदौर से रात 7.50 बजे रवाना होती है और यूएई समयासनुसार रात 9.35 बजे आबू धाबी पहुंचती है। वापसी में यूएई के समय अनुसार आबू धाबी से रात 10.35 बजे उड़ान रवाना होकर रात 3.20 बजे इंदाैर पहुंचती है। इस वजह से यात्रियों को देर रात यात्रा करन पड़ती है। समय में बदलाव के साथ ही उड़ान संख्या भी बदल जाएगी।

कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर स्टीयरिंग कमेटी में शामिल

इंदौर : शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को कामनवेल्थ सस्टेनेबल सिटीज नेटवर्क की स्टीयरिंग कमेटी में सदस्य बनाया गया है। इस नियुक्ति से इंदौर को अंतरराष्ट्रीय शहरी विकास के विमर्श में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा। यह मंच राष्ट्रमंडल देशों के शहरों के बीच सतत विकास, सुशासन और आधुनिक नगर प्रबंधन को लेकर सहयोग बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसकी स्टीयरिंग कमेटी नेटवर्क की प्राथमिकताओं को दिशा देने, गतिविधियों की निगरानी और नीतिगत मार्गदर्शन का काम करती है। महापौर भार्गव की स्टीयरिंग कमेटी में भागीदारी से इंदौर की शहरी विकास संबंधी पहलें वैश्विक चर्चा का हिस्सा बन सकती हैं। साथ ही, शहरों के बीच नीतिगत सहयोग और सतत विकास के नए अवसर तलाशने का रास्ता भी खुलेगा।

वर्तमान में शहरों के सामने तेजी से बढ़ते शहरीकरण, बुनियादी सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण और प्रभावी नगर प्रशासन जैसी चुनौतियां हैं। वैश्विक मंच पर इन मुद्दों पर दूसरे शहरों के साथ संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान हो सकेगा। इंदौर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित हो रहे शहरी समाधानों को समझने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- भोपाल-इंदौर से मिलेगी डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट! शारजाह और बैंकॉक के लिए शुरू होगी विमान सेवा