• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

दिल्ली में हुए ब्लास्ट का मध्य प्रदेश के महू से कनेक्शन सामने आया

दिल्ली में सोमवार शाम हुए कार विस्फोट (Delhi blast) और हरियाणा के फरीदाबाद से बरामद 2,563 किलो विस्फोटक मामले में अल-फलाह यूनिवर्सिटी चर्चा में है। आत...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Manoj Dubey
Publish Date: Wed, 12 Nov 2025 07:28:13 AM (IST)Updated Date: Wed, 12 Nov 2025 07:28:13 AM (IST)
दिल्ली में हुए ब्लास्ट का मध्य प्रदेश के महू से कनेक्शन सामने आया
आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तर मुज्जमिल शकील और उमर नबी मोहम्मद इसी यूनिवर्सिटी के छात्र थे।

HighLights

  1. जवाद अहमद सिद्दीकी है यूनिवर्सिटी का कुलाधिपति एवं अध्यक्ष
  2. इन्वेस्टमेंट कंपनी के नाम पर फ्राड कर भाग गया था दिल्ली
  3. पकड़े गए दो आरोपित उसकी यूनिवर्सिटी में करते थे काम

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू (इंदौर) : दिल्ली में सोमवार शाम हुए कार विस्फोट (Delhi blast) और हरियाणा के फरीदाबाद से बरामद 2,563 किलो विस्फोटक मामले में अल-फलाह यूनिवर्सिटी चर्चा में है। आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तर किए गए मुज्जमिल शकील और उमर नबी मोहम्मद इसी यूनिवर्सिटी के छात्र थे। जांच में यूनिवर्सिटी का मध्य प्रदेश के महू से कनेक्शन सामने आया है।

महू में हुई थी अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना

यूनिवर्सिटी को संचालित करने वाले अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना महू में जवाद अहमद सिद्दीकी ने की थी। वर्तमान में भी वह ट्रस्ट का अध्यक्ष और यूनिवर्सिटी का कुलाधिपति है।

फरीदाबाद स्थित इस विश्वविद्यालय की शुरुआत इंजीनियरिंग कालेज से हुई थी। जांच में यह भी पता चला है कि डॉ. मुजम्मिल शकील, उमर मोहम्मद और शाहीन शाहिद फरीदाबाद के अल-फलाह अस्पताल में काम करते थे।

अल-फलाह नाम से खोली थी इन्वेस्टमेंट कंपनी

जवाद ने सबसे पहले अल-फलाह नाम से इन्वेस्टमेंट कंपनी खोली थी। इसमें अच्छे मुनाफे का वादा कर निवेश कराया, लेकिन 2001 में फ्राड कर परिवार समेत दिल्ली शिफ्ट हो गया। इसके बाद कॉलेज की शुरुआत की। बाद में यह यूनिवर्सिटी बनी।


यह भी पढ़ें- Delhi blast 10/11: जिस i-20 कार से दहली दिल्ली, वो पुलवामा के डॉ. उमर के पास कैसे पहुंची, पढ़ें पूरी कहानी

शहर काजी था पिता

एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी का मालिक जवाद का परिवार महू के कायस्थ मोहल्ले में रहता था। जवाद के दो और भाई हैं। उनकी पढ़ाई-लिखाई भी महू में ही हुई।

पिता मोहम्मद हामिद सिद्दीकी महू के शहर काजी रहे हैं। पुलिस अब महू में रहने वाले उसके रिश्तेदारों की जानकारी जुटा रही है।