• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर से दिल्ली एवं मुंबई के लिए वंदे भारत की मांग, शास्त्री ब्रिज के चौड़ीकरण का भी सांसद शंकर लालवानी ने संसद में उठाया मुद्दा

सांसद लालवानी ने बजट सत्र की चर्चा के दौरान शास्त्री ब्रिज के चौड़ीकरण की मांग भी संसद में उठा दी। इसके साथ ही उन्होंने इंदौर से दिल्ली-मुंबई के लिए व...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 06:24:23 AM (IST)Updated Date: Wed, 18 Mar 2026 06:24:23 AM (IST)
इंदौर से दिल्ली एवं मुंबई के लिए वंदे भारत की मांग, शास्त्री ब्रिज के चौड़ीकरण का भी सांसद शंकर लालवानी ने संसद में उठाया मुद्दा
सांसद लालवानी ने संसद में उठाई कई मांगें।

HighLights

  1. सांसद लालवानी ने संसद में उठाई कई मांगें
  2. इंदौर से दिल्ली-मुंबई के लिए वंदे भारत की मांग
  3. शास्त्री ब्रिज के चौड़ीकरण का भी उठाया मुद्दा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सांसद लालवानी ने बजट सत्र की चर्चा के दौरान शास्त्री ब्रिज के चौड़ीकरण की मांग भी संसद में उठा दी। इसके साथ ही उन्होंने इंदौर से दिल्ली-मुंबई के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग भी रखी। सांसद शंकर लालवानी ने बजट सत्र में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया।

सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री और रेलमंत्री का धन्यवाद देते हुए इंदौर की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप रेल कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि “इंदौर मध्य भारत का एक प्रमुख शहर है और यहां यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में रेल सुविधाओं का विस्तार समय की मांग है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले और क्षेत्र के विकास को गति मिले।”


स्टेशनों का विकास और मेंटेनेंस सुविधाओं का विस्तार

सांसद लालवानी के अनुसार उन्होंने जो मांग उठाई उसमें लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के अंतर्गत बाणगंगा क्षेत्र का तेजी से विकास करने का आग्रह किया, ताकि बेहतर यात्री सुविधाएं और कनेक्टिविटी मिल सके। राजेंद्र नगर, मांगलिया, राऊ, चंद्रावतीगंज एवं गौतमपुरा रेलवे स्टेशनों का समग्र विकास किया जाए। इंदौर में बढ़ती ट्रेनों की संख्या को देखते हुए मेंटेनेंस सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए तथा कोचिंग हब, वाशिंग लाइन, पिट लाइन और प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाई जाए।

ओवरब्रिज निर्माण और नई वंदे भारत ट्रेनों की मांग

सांसद ने कहा कि 70 वर्ष पुराने शास्त्री ब्रिज रेलवे ओवरब्रिज का सिक्स लेन में पुनर्विकास भी होना चाहिए। चंद्रावतीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर शीघ्र रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए। इंदौर और उज्जैन के बीच नमो वंदे भारत ट्रेन चलाई जाए। इंदौर–उज्जैन (देवास होते हुए) मेमू ट्रेन शुरू की जाए। इंदौर–दिल्ली एवं इंदौर–मुंबई के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें प्रारंभ की जाएं।

यह भी पढ़ें- MP पुलिस को मई तक मिल सकते हैं 7500 नए जवान, शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न, ESB इसी माह जारी करेगा रिजल्ट

ट्रेनों के फेरे बढ़ाने और नए रेल मार्गों पर जोर

सांसद ने यह भी मुद्दा उठाया कि इंदौर–पटना एक्सप्रेस को साप्ताहिक से दैनिक किया जाए। इंदौर–हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस को दैनिक किया जाए। इंदौर–रीवांचल एक्सप्रेस को साप्ताहिक से दैनिक किया जाए। इंदौर–पुणे रूट पर बढ़ते यात्री भार को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेन चलाई जाए। इंदौर–जयपुर के लिए रात्रिकालीन ट्रेन शुरू की जाए। इंदौर से खाटू श्यामजी के लिए श्रद्धालुओं हेतु विशेष ट्रेन चलाई जाए। नांदेड़ हजूर साहिब से इंदौर–जयपुर होते हुए मुक्तसर–फिरोजपुर तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाई जाए।

कोटा–सिरसा एक्सप्रेस को इंदौर तक विस्तारित किया जाए तथा राऊ, चंद्रावतीगंज, राजेंद्र नगर एवं गौतमपुरा स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया जाए। इंदौर-दाहोद एवं इंदौर-खंडवा के बीच चल रहे रेलवे लाइन के काम में तेजी लाई जाए। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से इंदौर की रेल कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी और यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।