• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore-Nagpur Train को रायपुर तक चलाने की मांग… इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस के विस्तार लिए भी रेल मंत्री को चिट्ठी

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से जुड़ी दो ट्रेनों के विस्तार के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को चिट्ठी लिखी गई है। ये ट्रेन हैं - इंदौर-पुरी हम...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 10 Dec 2024 10:42:39 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Dec 2024 10:42:39 AM (IST)
Indore-Nagpur Train को रायपुर तक चलाने की मांग… इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस के विस्तार लिए भी रेल मंत्री को चिट्ठी
इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस (फाइल फोटो)

HighLights

  1. व्यापार के लिहाज से जरूरी है इंदौर से रायपुर और नागपुर की कनेक्टिविटी
  2. वर्तमान में सप्ताह में मंगलवार को ही चल रही है इंदौर-रायपुर के लिए ट्रेन
  3. क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के जगमोहन वर्मा ने दी जानकारी

नईदुनिया, इंदौर: इंदौर रेलवे स्टेशन से इंदौर-रायपुर के लिए वर्तमान में पुरी हमसफर एक्सप्रेस का संचालन ही किया जा रहा है। यह ट्रेन में सप्ताह सिर्फ एक ही दिन मंगलवार को चल रही है। ऐसे में रायपुर आने जाने वाले यात्री खासे परेशान होते है।

यात्रियों की सहूलियत के लिए इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन संचालित करने और इंदौर-नागपुर ट्रेन को रायपुर तक विस्तारित करने की मांग उठाई जा रही है।

क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति मुंबई के सदस्य जगमोहन वर्मा ने बताया कि सप्ताह में इंदौर-नागपुर ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलाई जा रही है। हमने मांग की है कि इस ट्रेन को प्रतिदिन चलाने और रायपुर विस्तारित किया जाए।


naidunia_image

तेजी से बढ़ रहा इंदौर-नागपुर-रायपुर व्यापार

  • इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा गया है। वर्मा ने बताया कि इंदौर-नागपुर-रायपुर का यातायात तेजी से बढ़ रहा है। इंदौर-नागपुर मार्ग के यात्रियों को प्रतीक्षा सूची में टिकट लेने पड़ते हैं।
  • इंदौर नागपुर ट्रेन प्रति रविवार और मंगलवार को चलती है। इन ट्रेनों में बैतूल, आमला, मुलताई, पांढुर्ना के विद्यार्थी व व्यापारी यात्रा करते हैं। लंबे समय से इस ट्रेन के विस्तार की मांग चल रही थी।
  • इंदौर-नागपुर ट्रेन को प्रतिदिन संचालित होने से इंदौर-भोपाल का महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ के शहरों से संपर्क होने से रेल प्रशासन को राजस्व में वृद्धि होगी। इसी तरह इंदौर-पुरी हमसफर ट्रेन को भी सप्ताह में तीन दिन चलाने की मांग की गई है।

यहां भी क्लिक करें - बंदरों की लड़ाई ने करा दिया वंदे भारत ट्रेन को लेट

naidunia_image

यात्री सुविधा: 75 कोच के लिए हर दिन तैयार हो रहे 12 हजार लिनेन सेट

इस बीच खबर है कि रतलाम मंडल के इंदौर और महू रेलवे स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों के एसी कोच में यात्रियों को बेहतर लिनेन सेट उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक मैकेनाइज्ड लांड्री में हर दिन औसतन 11 ट्रेनों में 12 हजार सेट लिनेन तैयार किए जा रहे हैं। लिनेन काे लेकर यात्रियों की शिकायत भी कम हुई है।

रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे द्वारा बेडिंग के रूप में दो बेड शीट, पिलो कवर, एक फेस टावेल और एक कंबल उपलब्ध कराता है। इस लिनेन की सफाई के लिए इंदौर रेलवे स्टेशन के कोचिंग डिपो में मेकेनाइज्ड लांड्री स्थापित की गई है। जिसमें 2-2 वाशर, ड्रायर, आयरनर और बायलर लगा है।

यहां भी क्लिक करें - महू और बांद्रा के बीच 11 दिसंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, बुकिंग हो गई शुरू