• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

देवास के युवक का अकाउंट हैक कर भेजा था मेल, दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट बम धमकी केस में खुलासा

पंजाबी अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले प्रस्तावित कॉन्सर्ट में बम विस्फोट करने की फर्जी धमकी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 04:57:04 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 04:57:04 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
देवास के युवक का अकाउंट हैक कर भेजा था मेल, दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट बम धमकी केस में खुलासा
दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट बम धमकी केस में खुलासा

HighLights

  1. दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी
  2. देवास के युवक का हैक ईमेल अकाउंट इस्तेमाल कर भेजा गया संदेश
  3. जांच में अमेरिका का संदिग्ध IP एड्रेस और VPN का खुलासा हुआ

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पंजाबी अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले प्रस्तावित कॉन्सर्ट में बम विस्फोट करने की फर्जी धमकी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि धमकी भरे कई ईमेल में से एक संदेश पड़ोसी शहर देवास निवासी एक युवक के हैक किए गए ईमेल अकाउंट से भेजा गया था। पुलिस ने गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि साइबर टीम पूरे नेटवर्क की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

तीन निजी स्कूलों और महापौर कार्यालय को मिले थे धमकी भरे ईमेल

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडिशनल डीसीपी) राजेश दंडोतिया ने संवाददाताओं को बताया कि कुछ दिन पहले शहर के तीन निजी स्कूलों और महापौर कार्यालय को अलग-अलग ईमेल अकाउंट से धमकी भरे संदेश प्राप्त हुए थे।

इन ईमेल में दिलजीत दोसांझ के आगामी संगीत कार्यक्रम को निशाना बनाने और बम धमाका करने की चेतावनी दी गई थी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई सघन जांच के बाद ये सभी धमकियां पूरी तरह फर्जी और भ्रामक पाई गईं।


मार्च-अप्रैल में हैक हुआ था देवास निवासी निखिल गुप्ता का अकाउंट

एडिशनल डीसीपी दंडोतिया के अनुसार, इन ईमेल में से एक संदेश देवास के रहने वाले निखिल गुप्ता की ईमेल आईडी से भेजा गया था। निखिल एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। जांच में पता चला है कि उनका ईमेल अकाउंट इसी वर्ष मार्च या अप्रैल के महीने में हैक हो गया था, जिसे वे लगातार रिकवर करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने निखिल गुप्ता के बयान दर्ज कर लिए हैं।

तकनीकी जांच के दौरान इस ईमेल अकाउंट के लॉगिन रिकॉर्ड खंगाले गए, जिसमें अमेरिका (यूनाइटेड स्टेट्स) का एक संदिग्ध आईपी एड्रेस सामने आया है। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि इस आईपी एड्रेस का संचालन वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के माध्यम से किया गया था। फिलहाल पुलिस हैकिंग की इस घटना और इसके पीछे सक्रिय साइबर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।

कॉन्सर्ट की पुलिस अनुमति पर अभी चल रहा विचार

इधर, 15 नवंबर को आयोजित होने वाले दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट को लेकर आयोजकों की ओर से पुलिस प्रशासन को अनुमति के लिए आवेदन दिया गया है। एडिशनल डीसीपी ने स्पष्ट किया कि आयोजकों के आवेदन और सुरक्षा व्यवस्था के सभी पहलुओं पर फिलहाल विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बीजेपी MLA प्रीतम लोधी के बिगड़े बोल, कहा- सीएम के कार्यक्रम में बाधा डालने वालों की कर देना डेंटिंग-पेंटिंग

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।